योगी ने की बड़ी घोषणा, 32 कस्बों की चमकी किस्मत

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द 32 कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा देने वाली है। नगर विकास विभाग ने नई नगर पंचायतों के गठन का प्रस्ताव की तैयारी कर ली है। कैबिनेट से जल्द मंजूरी लेकर अधिसूचना जारी होगी। विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव का फिलहाल परीक्षण किया जा रहा है।

सरकार ने 20 हजार से अधिक आबादी वाले सभी कस्बों को नगर पंचायत का दर्जा देकर शहर की तरह विकसित कराने की घोषणा की थी। साथ ही एक लाख तक की आबादी वाले बाजारों को नगर पालिका परिषद का दर्जा देने का भी एलान हुआ था। इसी कड़ी में नगर विकास विभाग ने नगर पंचायतों के गठन की प्रक्रिया शुरू की है।
प्रदेश में इस समय कुल 490 नगर पंचायतें हैं। 32 नई नगर पंचायतों के बनने से इनकी संख्या 522 हो जाएगी और कुल नगर निकायों की संख्या 707 से बढ़कर 739 हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button