यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में प्रदीप सिंह बने टॉपर

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा परीक्षा-2019 के सफल अभ्यर्थियों तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई दी
देश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जनपद सुल्तानपुर की सुश्री प्रतिभा वर्मा को विशेष रूप से बधाई

UPSC 2019 की परीक्षा में पहले स्थान पर अपना कब्ज़ा जमाकर प्रदीप सिंह यूपीएससी 2019 के टॉपर बन गए हैं। दूसरा स्थान जतिन किशोर ने हासिल किया है, जबकि तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा ने अपनी जगह बनाई है। इसी के साथ प्रतिभा वर्मा महिला उम्मीदवारों में यूपीएससी 2019 की टॉपर बन गई हैं।

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2019 में सफल समस्त अभ्यर्थियों तथा उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देश में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली जनपद सुल्तानपुर की
सुश्री प्रतिभा वर्मा को विशेष रूप से बधाई दी है।

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 के अंतिम परिणाम की घोषणा कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नतीजे जारी किए गए हैं। इस परीक्षा में प्रदीप सिंह को पहला स्थान मिला है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS) और ग्रुप ए व बी की केंद्रीय सेवाओं में खाली पद इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों द्वारा भरे जाएंगे। इसके लिए कुल 829 अभ्यर्थियों के नाम की मेधा सूची जारी की गई है।
संघ लोक सेवा आयोग के ये हैं टॉप 10
प्रदीप सिंह
जतिन किशोर
प्रतिभा वर्मा
हिमांशु जैन
जयदेव सीएस
विशाखा यादव
गणेश कुमार भास्कर
अभिषेक सराफ
रवि जैन
संजीता मोहपात्रा


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से चयनित अभ्यर्थीगण देश की विभिन्न सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किये जाएंगे। इसके दृष्टिगत सभी सफल अभ्यर्थियों को देश के विकास के साथ साथ  जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निष्ठा तथा लगन से कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया सम्बंधित सेवा में कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सभी सफल अभ्यर्थी अपने दायित्वों का उत्साहपूर्वक निवर्हन करते हुए देश के विकास तथा जनता की खुशहाली के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button