युवाओं और छात्रों का बड़ी तेजी के साथ कांग्रेस की ओर रूझान बढ़ा: अजय कुमार लल्लू

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दिलाई सैंकड़ो छात्र नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता। गोरखपुर वि0वि0 के छात्र नेता अनिल दुबे के नेतृत्व में सैंकड़ो छात्र नेताओं और छात्रों ने थामा कांग्रेस का हाथ।

लखनऊ, कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था, कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता श्री अनिल दुबे ने अपने सैंकड़ों साथियों, छात्र नेताओं एवं छात्रों सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता ग्रहण कर रहे युवाओं और छात्र नेताओं, छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार युवाओं और छात्रों के हितों के साथ लगातार कुठाराघात कर रही है। भाजपा सरकार युवा और छात्र विरोधी है। प्रदेश में छात्रसंघों की अघोषित तालाबन्दी और छात्र हितों की बात उठाने वाले हर छात्र नेता को जेल भेजने की घटनाएं योगी राज में युवा और छात्र विरोधी रवैये को खुद ब खुद बयां कर रही हैं। प्रदेश में भर्तियां पूरी तरह बन्द हैं जो भर्तियां होती हैं वह घोटालों की भेंट चढ़ रही हैं। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों के लिए संघर्ष किया है।  

सदस्यता ग्रहण के तुरंत बाद छात्र नेता अनिल दुबे ने कहा कि वह श्री राहुल गांधी जी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेशों को प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूर्वांचल के गांव-गांव तक ले जाएंगे। उन्होने कहा कि आज रोजगार नहीं है। भर्तियों में घोटाले हो रहे हैं। छात्र नौजवान जब इसके खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे जेलों में ठूंसा जाता है। छात्रों और युवाओं का दमन हो रहा है। श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में हम समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेंगे।
सदस्यता लेने वालों प्रमुख लोगो में श्री अनिल दुबे के नेतृत्व में श्री जय चतुर्वेदी, श्री अली इमरान, श्री राहुल दुबे, छोटू तिवारी, आशुतोष, गौतम यादव, श्री रिशु दुबे आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, संगठन मंत्री अनिल यादव, प्रवक्ता श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह एवं उबैद नासिर, जावेद अहमद खान आदि वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button