भोजपुरी इंडस्ट्री में अमरीश सिंह ने चलाया अपने अभिनय का जादू

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले अमरीश सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अमरीश सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम है जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में की है और साथ ही इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर किया है। अमरीश सिंह इंडस्ट्री के कई कलाकारों के साथ फिल्मो में अपने बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते है। अमरीश सिंह का नाम कभी किसी विवाद से नहीं जुड़ा है वे हमेशा ही अपने काम को लेकर चर्चाओं में रहे है।

अमरीश सिंह की फिल्म ‘लव मैरिज’ काफी चर्चाओं में रही जो इसी साल रिलीज़ की गई। इस फिल्म में उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आयी। अमरीश सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और इस फिल्म को दर्शको का काफी प्यार भी मिला। इसी के साथ अमरीश सिंह की कई फिल्मे रिलीज़ हुई है जो सिनेमाघरों में काफी पसंद की गई है। फिल्म ‘नागधारी’, युद्धशंख’, रावड़ी रानी’, ‘हम से बढ़कर कौन’, टकराव’, ‘दुल्हनिया लंदन वाली’, ‘कंगना का इंतकाम’, जैसी बेहतरीन फिल्मे रिलीज़ हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button