भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का भेलसर में हुआ स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का भेलसर में हुआ स्वागत,युवा भाजपा नेता शुभम तिवारी व आशीष शर्मा ने साथियों के साथ किया स्वागत।

अयोध्या, रुदौली भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री सांसद का युवा नेता शुभम तिवारी तथा आशीष शर्मा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर युवा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम बार लखनऊ से बस्ती जाते हुए भेलसर चैराहे पर भव्य स्वागत किया गया। शुभम तिवारी व भाजपा नेता आशीष शर्मा ने उन्हें बुके भेंट किया और इस नवीन दायित्व पर अपनी शुभकामनाएं भी दी।

अयोध्या सांसद प्रतिनिधि शिव गोविंद पांडे ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। उनका अभिनंदन करते हुए भाजपा नेता आशीष शर्मा व शुभम तिवारी ने कहा की आपको प्रदान की गई जिम्मेदारी से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। इस अवसर पर एक पत्रकार के प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री द्विवेदी ने कहा मोदी सरकार के द्वारा लाया गया 2020 रूप से किसानों के हित में है।

विपक्षी इसे लेकर जनता को गुमराह कर रहा है। आने वाले समय में भाजपा के कार्यकर्ता गांव -गांव जाकर इस बिल की खूबियां किसानों को बताएंगे।इस अवसर पर शर्मा राजू सनी मिश्रा शिवानंद मिश्रा आकाश सक्सेना सत्यम पांडे उमेश यादव गंगाराम केसवराम पंकज कुमार अभिनव यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button