भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का भेलसर में हुआ स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी का भेलसर में हुआ स्वागत,युवा भाजपा नेता शुभम तिवारी व आशीष शर्मा ने साथियों के साथ किया स्वागत।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या, भेलसर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम बार बस्ती जाते हुए भेलसर में भव्य स्वागत किया गया।शुभम तिवारी व भाजपा नेता आशीष शर्मा ने उन्हें बुके भेंट किया और इस नवीन दायित्व पर अपनी शुभकामनाएं दी।फैजाबाद सांसद प्रतिनिधि शिव गोविंद पांडे ने अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
उनका अभिनंदन करते हुए भाजपा नेता आशीष शर्मा व शुभम तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा की आपको प्रदान की गई जिम्मेदारी से पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश के युवा कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है।

इस अवसर पर जनमोर्चा पत्रकार के प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री द्विवेदी ने कहा मोदी सरकार के द्वारा लाया गया बिल 2020 किसानों के हित में है।विपक्षी इसे लेकर जनता को गुमराह कर रहा है।आने वाले समय में भाजपा के कार्यकर्ता गांव -गांव जाकर इस बिल की खूबियां किसानों को बताएंगे।स्वागत करने वालों में राजू शर्मा,सनी मिश्रा,शिवानंद मिश्रा,आकाश सक्सेना,सत्यम पांडे,उमेश यादव,गंगाराम,केशव राम,पंकज कुमार,अभिनव यादव सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button