ब्राम्हणों को बुद्धू मत समझिए यादव जी-डॉ सतीश द्विवेदी

बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ0 सतीश द्विवेदी ने समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण कार्ड पर बोला हमला
आने वाले दिनों में सपा अपने कोटे की राज्यसभा या विधान परिषद की सीटों पर किन ब्राम्हण नेताओं को भेजने वाली है।आपकी पार्टी के जिन ब्राह्मण नेताओं, श्री माता प्रसाद पाण्डेय जी और डॉ0 अभिषेक मिश्र, को ब्राम्हणों को जोड़ने का काम सौंपा गया है उन्हें भी लोकसभा चुनाव लड़ाने के योग्य क्यों नहीं समझा गया।

ब्राम्हणों को बुद्धू मत समझिए अखिलेश यादव जी। ब्राह्मण राष्ट्रभक्त होता है, विकास का पक्षधर होता है, नीतियों और कार्यक्रमों से जुड़ता है,उसे प्रलोभन देकर अपमानित मत करिए।राम मंदिर का विरोध और भगवान परशुराम का वोट के लिए इस्तेमाल करने का आपका सपना पूरा नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश का ब्राह्मण जानना चाहता है कि आपकी पार्टी के स्थापना से लेकर आज तक कितने ब्राह्मण राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष बने। कितने जिलाध्यक्ष ब्राम्हण हैं तथा लोकसभा चुनाव 2019 में कितने ब्राह्मणों को टिकट दिया था।आपकी सरकार के समय कितने आयोगों और निगमों के अध्यक्ष ब्राम्हण थे तथा लोक सेवा आयोग उo प्रo द्वारा किस जाति के लोगो का सर्वाधिक चयन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button