प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला-नरेश उत्तम पटेल

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज जौनपुर और  कानपुर ग्रामीण के समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष, विधानसभाध्यक्षों, सभी कमेटियों के नेताओं और सेक्टर प्रभारियों से वर्चुवल वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा बात की। कोविड-19 संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं से क्षेत्रों की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने दोनों जिलों के नेताओं और पदाधिकारियों को जौनपुर में मल्हनी और कानपुर ग्रामीण के घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया।

    प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों जिलों के संगठन के नेताओं को उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी बूथों के प्रभारियों से लगातार सम्पर्क और संवाद बनाएं रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से ऊब गयी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों का जीवन सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सभी वर्गों को धोखा दिया। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।

    प्रदेश में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इस सरकार में कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए आवंटित धन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व घोटाला कर दिया। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। जनता परेशान है। नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जनता इस सरकार को हटाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर करें।

    वर्चुवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दोनो जिलो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि भाजपा सरकार की नौजवान, किसान और महिला विरोधी नीतियों से जनता में जबरदस्त आक्रोश है। जनता समाजवादी पार्टी सरकार में श्री अखिलेश यादव द्वारा किये गये विकासकार्यों को याद कर रही है। जनता ने भाजपा सरकार को 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता  से हटाने का मन बना लिया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री अरविन्द कुमार सिंह मौजूद रहे।
                                                                   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button