नोटबंदी से परेशान लोगों का छलक रहा दर्द- सुनील सिंह

“नोटबंदी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था पर एक हमला किया था. उन्होंने किसानों, श्रमिकों और छोटे दुकानदारों को नुकसान पहुंचाया था- लोकदल

नोटबंदी की गहरी चोट ने अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो गई इधर भाजपा की B पार्टी सपा के अखिलेश यादव बसपा की मायावती हर साल नोटबंदी में जन्मे खजांची यादव का जन्मदिन मना रहे हैं- सुनील सिंह

लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने एक वार्ता के दौरान कहा कि नोटबंदी के भाजपा सरकार के फैसले को प्रदेश के रहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा खजांची यादव के जन्म को मनाए जाने पर सराहना मिल रही है वहीं श्री सिंह ने इसकी घोर निंदा की है। इस ऐतिहासिक दिन में आमजन काफी परेशान रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी मजदूर व गरीब तबके के लोगों को है। उन्हे दिनभर लाइनों में लगकर राशन पानी के लिए कैश जुटाना पड़ रहा था।

नोटबंदी के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानमंत्री जी के साथ ही थे अखिलेश यादव जी आज लखनऊ में विभिन्न प्रकार के उपहार को खजांची यादव के नाम से जन्मे बच्चे को दिए जाने
की घोर निंदा की है। नोटबंदी के दौरान प्रदेश के और भी बच्चों ने जन्म लिया होगा उनको भी यह हक मिलना चाहिए। एक को ही जाति यादव वोट बैंक के आधार पर यह हक देना ठीक नहीं है 8 नवंबर 2016 का वो दिन शायद ही कोई भूला होगा। इस दिन देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने रात 8 बजे नोटबंदी करके देश के लोगों को चौंका दिया था। अब इस नोटबंदी के 3 साल हो गए हैं। नोटबंदी के समय पर लोगों को पैसा निकालने के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ा था।

नोटबंदी के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे वहीं सिंह ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हर साल इस दिन को जश्न के रूप में मनाने की घोर निंदा की हैं,श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के कदम का मकसद कुछ उद्योगपति मित्रों  की मदद करना था और इसने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया. लोकदल पार्टी लगातार यह कहती रही है कि 2016 में की गई नोटबंदी लोगों के हित में नहीं थी. इससे अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर पड़ा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button