देश की अखंडता और एकता के शिल्पकार थे लौहपुरुष सरदार पटेल- अजय कुमार लल्लू

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस, लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल सादगी और श्रद्धा के साथ कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई। कृतघ्न राष्ट्र पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भावविभोर होकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। आम आदमी की आवाज को मजबूत करने का काम किया था इंदिरा जी ने,देश की अखंडता और एकता के शिल्पकार थे लौहपुरुष सरदार पटेल।

अशोक सिंह

लखनऊ, उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस, लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ संपन्न हुई।प्रदेश मुख्यालय पर आज अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और  पुष्पांजलि अर्पित कर नेताद्वय को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने उपस्थित कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र भावविभोर होकर भारतरत्न महान नेत्री इंदिरा गांधी को शत शत नमन कर रहा है। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने बलिदान की सर्वोच्च मिसाल पेश की थी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, 20 सूत्री कार्यक्रम के निर्मात्री भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाने वाली स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को बड़े कृतघ्न भाव से राष्ट्र नमन कर रहा है और हमेशा याद करेगा। युगो युगो तक उनके काम हमारे बीच में प्रेरणा के रूप में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने लौह पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को राष्ट्र की एकता और अखंडता का सूत्रधार बताया। सरदार पटेल ने आजाद भारत के एकीकरण व रियासतों का विलय कराकर भारत राष्ट्र बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। वह सरकार के फैसलों को योजनाबद्ध तरीके से लागू कराने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने आगे कहा कि किसानों मजदूरों आम आदमियों के लिए उनके द्वारा किया गया काम तथा तथा भारत को एक सूत्र में बांधने और एक मजबूत भारत बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता कृतघ्न राष्ट्र ऐसे महामानव को प्रेरणा के रूप में हमेशा हमेशा याद रखेगा। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जी.पी.ओ. स्थित पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर लौह पुरूष को याद किया।

बलिदान दिवस व जयंती के अवसर पर मुख्यालय पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, प्रवक्ता अशोक सिंह प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह, ओबैदुल्लाह नासिर, मीडिया सलाहकार समिति के ओमकार नाथ सिंह, वीरेंद्र मदान, राजेश सिंह काली, तारिक सिद्दीकी, सिद्धिश्री, राजेन्द्र पांडेय, सम्पूर्णनाद मिश्रा, लखनऊ जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान, सुशील वाल्मीकि, आशुतोष मिश्रा, आलोक सिंह रैकवार, सोम विकल, मोहम्मद अयूब, मोहम्मद शोएब आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आदिकवि और कालजयी महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर परिवर्तन चैक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर शत शत नमन करते हुए उनको याद किया।प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को जनजन तक पहुँचाने का काम किया। समाज मे नैतिक बल,  समानता, बंधुत्व प्रेम और समरसता का एक नया मापदंड स्थापित किया जहाँ एक युवराज एक राजकुमार एक सबरी एक निषादराज कोलभील समाज के अंतिम छोर से उच्च पायदान तक एक साथ प्रेम, समरसता और बंधुत्व के साथ बड़े लक्ष्य की प्राप्ति कर एक उच्च उदहारण प्रस्तुत करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button