जिलापंचायत राज अधिकारी श्री सत्य प्रकाश सिंह के आकस्मिक निधन

अयोध्या- जिला पंचायत राज अधिकारी श्री सत्य प्रकाश सिंह के आकस्मिक निधन के समाचार प्राप्त होते ही विकास भवन, कलेक्टेªट तथा विकासखण्ड सहित सभी प्रशासनिक एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शोक की लहर फैल गयी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने निधन पर दुःख प्रकट किया और परिवार के प्रति इस अपूर्णनीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। श्री सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी नीतू सिंह, एक बेटी 9 वर्ष, माता 65 वर्ष को छोड़ गये है।

इनके बड़े भाई श्री ओम प्रकाश सिंह गांव में ही है। ज्ञातव्य है कि स्व0 श्री सत्यप्रकाश सिंह को लखनऊ स्थित ग्लोबल मेडिकेयर सेन्टर में 22 जनवरी को भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने 25 एवं 26 की रात्रि 12 बजकर 10 मिनट पर अपने जीवन यात्रा की अंतिम सांस लिया। श्री सिंह को लीवर सोरोसिस एवं किडनी फेल होने की समस्या हो गयी थी। श्री सिंह का पैतृक आवास आजमगढ़ की तहसील सगरी, ब्लाक हरैय्या, ग्राम बड़डीहा में स्थित है। अंतिम समय में उनके निकट पंचायत विभाग के डी0सी0एस0वी0एम0 दीपक कुमार उपस्थित थे। उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने हेतु पंचायत विभाग के राकेश सिंह, दीपक सिंह, अधिकारी एवं कर्मचारी उनके गांव पहुंचकर अंतिम संस्कार में भाग लिया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button