डी.सी.पी. यातायात रवीना त्यागी से मिले व्यापारी

डी. सी.पी. यातायात रवीना त्यागी से मिले व्यापारी। नरही मोड़ पर अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की।डी सी पी यातायात ने व्यापारियों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

लखनऊ । यातायात पुलिस द्वारा अशोक मार्ग पर श्री राम टावर के बगल से नरही जाने वाले रास्ते को अस्थाई बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से नरही बाजार के व्यापारियों के सामने समस्या आ गई है ग्राहकों एवं आगंतुकों को आने जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञातव्य है कि हजरतगंज चौराहे के निकट कॉफी हाउस के सामने के डिवाइडर कट को पहले ही बंद किया जा चुका है ऐसे में श्रीराम टावर के बगल से नरही की ओर जाने वाले रास्ते को यातायात पुलिस द्वारा बंद किए जाने से लोगो को जवाहर भवन के सामने से होकर घूम कर आना पड़ रहा है जिससे नरहीं बाजार के व्यापारियों एवं नागरिकों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है।


शुक्रवार को सदर स्थित ट्राफिक पुलिस लाइन कार्यालय में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में नरही आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियो का प्रतिनिधिमंडल यातायात डीपी रवीना त्यागी से मिला तथा ज्ञापन सौपा।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्त ने डी सी पी यातायात को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया एवं अस्थाई बैरिकेडिंग खुलवाने की मांग की डीसीपी यातायात ने अति शीघ्र उचित समाधान निकालने एवं व्यापारियों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ नरही आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह , महामंत्री संजय अग्रवाल
कोषाध्यक्ष अभिषेक केशरवानी, उपाध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, संजय साहू , पवन मेवानी, राज बहादुर गुप्ता,पवन, संदीप गुप्ता, विनीत साहू मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button