जिलाधिकारी 6 जनवरी को विकास कार्यो की करेंगे समीक्षा बैठक

अयोध्या – अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 6 जनवरी 2021 को अपरान्ह 3 बजे से कलेक्टेट सभागार में आयोजित की गयी है। जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने विभाग के मासिक प्रगति के साथ-साथ विभाग द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो का विवरण भी लायें। जिसमें विगत 4 वर्षो की 31 दिसम्बर 2020 तक उपलब्धियों का विवरण हों, साथ ही उसकी साफ्ट एवं हार्ड कापी एवं फोटोग्राफ भी लायें, जिससे कि उप निदेशक सूचना एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को विषयवस्तु दिया जा सकें। जिससे कि सरकार की उपलब्धियों पर आधारित विगत 4 वर्ष की उपलब्धियों एवं अगले एक वर्ष की कार्ययोजना को सम्मिलित करते हुए उपलब्ध कराकर शासन के निर्देशानुसार विकास पुस्तिका तैयार करायी जा सकें जो विवरण आप द्वारा उपलब्ध कराया जाना है वह विधानसभावार अलग-अलग हो। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रथमेश कुमार ने दी है।

 उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रकलन समिति दिनांक 6 जनवरी 2021 को जनपद में आयेगी इसकी बैठक स्थानीय सर्किट हाउस अयोध्या में प्रातः 9ः30 बजे से होगी। इसमें सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को भाग लेने हेतु निर्देश दिया गया है। इस बैठक में राजस्व, विकास, विद्युत, लघु उद्योग, श्रम, समाज कल्याण, पंचायत, पर्यटन आदि विभाग के अधिकारी भाग लेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रथमेश कुमार ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button