खौफ में जी रहा है पाकिस्तान-कुरैशी-

खौफ में जी रहा है पाकिस्तान, UAE में बोले कुरैशी- भारत फिर कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक.

पाकिस्तान पर भारतीय सेना के पराक्रम का खौफ छाया हुआ है. उसे डर है कि भारत फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को UAE में कहा कि पाकिस्तान के पास भारत द्वारा आगामी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हैं.

शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि खुफिया स्रोतों से मुझे पा चला है कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की प्लानिंग कर रहा है. यह एक गंभीर बात है. पाकिस्तानी के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि मुझे इस बात की भी जानकारी है कि भारत ने इसके लिए अपने महत्वपूर्ण सहयोगियों से इसके लिए अनुमोदन लेने की कोशिश की है, जिन्हें वे अपना साझेदार मानते हैं. भारत में बढ़ते गंभीर आंतरिक मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की योजना बनाई जा रही है.

पाक विदेश मंत्री ने कहा कि हम दुनिया को याद दिलाते हैं कि शांति एक सामूहिक जिम्मेदारी है. भारत अपनी घरेलू परेशानी से ध्यान हटाने की कोशिश में है और वो हमें अस्थिर करना चाहता है. हम अपील करते हैं कि दुनिया उस ऐसा करने से रोके.

अलर्ट पर हैं पाकिस्तान के सैनिक

ये कोई पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान की ओर से इस तरह का बयान आया है. हाल ही में पाकिस्तान के प्रमुख अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा कि खुफिया एजेंसियों से संकेत मिले हैं कि दिल्ली में जारी किसान प्रदर्शनों से ध्यान हटाने के लिए भारत फिर कोई दुस्साहस कर सकता है. अखबार ने सेना के सूत्रों के हवाले से लिखा कि सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका से पाकिस्तान ने भारत से लगी सीमा पर सैनिकों को हाई अलर्ट कर दिया है.

अखबार ने लिखा था कि कई विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एलओसी (लाइन ऑफ कंट्रोल) और भारत-पाकिस्तान वर्किंग बाउंड्री पर पाकिस्तानी सैनिकों को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है, ताकि भारत के किसी भी दुस्साहस का जवाब दिया जा सके.

बता दें कि 2016 में भारत ने उरी हमले के बाद पीओके में जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था. इस सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए थे. पिछले साल पुलवामा हमले के बाद भी भारत ने एयरस्ट्राइक के जरिए बालाकोट में आतंकी ठिकाने पर हमला किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button