को-एजूकेशन विद्यालयों में सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम

प्रदेश के सभी को-एजूकेशन विद्यालयों में सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस का प्रथम स्थान।

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को शैक्षिक पत्रिका ‘एजूकेशन वल्र्ड’ की आल इण्डिया स्कूल रैंकिंग 2020-21 में उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ को-एजूकेशन स्कूल घोषित किया गया है। एजूकेशन वल्र्ड एवं ओपिनियन पोल एजेन्सी ‘सी-फोर’ के सर्वे में देश भर के 2000 से अधिक विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के 14 मापदंडो जैसे ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, फैकल्टी कम्पीटेन्स, को-करीकुलर एजूकेशन, लीडरशिप क्वालिटी, स्पोर्टस एजुकेशन, इण्डिविजुअल अटेन्शन टु स्टूडेन्ट्स, पैरेन्टल इन्वाल्वमेन्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिटी सर्विस आदि पर आँका गया, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने प्रथम रैंक अर्जित करते हुए लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ को-एड स्कूल कहलाने का गौरव प्राप्त किया है। इस सर्वेक्षण के अन्तर्गत विश्व स्तर के 11,368 से अधिक विशेषज्ञों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों जैसे सीनियर छात्र, अभिभावक, शिक्षक व प्रधानाचार्य आदि के साक्षात्कार को भी शामिल किया गया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

        श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त एवं उनके शिक्षकों को जाता है जिनकी निष्ठा व परिश्रम की बदौलय यह विद्यालय देश ही नहीं अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. के सभी कैम्पस राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोत्कृष्ट रिजल्ट देकर प्रत्येक वर्ष एक नया रिकार्ड बना रहे हैं एवं देश भर में लखनऊ का नाम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाले शहर के रूप में रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button