किसान विरोधी कृषि कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सैंकड़ों नेता अलग-अलग जिलों में हुए गिरफ्तारपुलिस के घेरे को धता बताकर परिवर्तन चैाक पहुंचे अजय कुमार लल्लू, हजारों कार्यकर्ताओंके साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कांग्रेस के आन्दोलन से भयभीत योगी सरकार ने रात्रि से कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में किया नजरबंद, लखनऊ की सभी सीमाओं को सीलकर कांग्रेस नेताओं को रोका।


 लखनऊ
, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर मोदी सरकार द्वारा बनाये गये किसान विरोधी तीन काले कानून के खिलाफ आज प्रदेशव्यापी आन्दोलन के तहत हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जिलो-जिलों में सड़कों पर उतरे जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में विधानसभा की ओर कूच कर रहे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को परिवर्तन चैाक पर योगी सरकार के इशारे पर भारी पुलिस बल द्वारा जबरिया गिरफ्तार कर लिया गया और बसों में भरकर इको गार्डेन ले गये। देर सायं उन्हें रिहा किया गया।

कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह को परिवर्तन चैाक पहुंचने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गयी जहां देर सायं रिहा किया गया। परिवर्तन चैाक पर लखीमपुर, कानपुर, बाराबंकी, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी आदि जनपदों से हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि भाजपा द्वारा बनाये गये नये तीन कृषि कानून देश के अन्नदाता को बदहाली पर पहुंचाने वाला है।

नये कानून में कृषि उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का जिक्र न होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि सरकार ने कृषि व्यवस्था को पूरी तरह से कार्पोरेट और पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है। इससे देश की कृषि व्यवस्था जिसमें 86.4 प्रतिशत किसान जिसकी जोत 2 एकड़ से कम है वह नई प्रतिस्पर्धात्मक व्यवस्था से बाहर हो जायेगा और किसान अधिकार विहीन हो जाएगा उसकी हैसियत मात्र एक मजदूर की हो जाएगी। तीनों नये कृषि कानूनों में एम0एस0पी0 का जिक्र न किये जाने से सरकारी अनाज मंडिया, सब्जी तथा फल मंडिया समाप्त हो जायेंगीं, जिसकी वजह से किसान पूंजीपतियों द्वारा तय किये गये मूल्य पर अपने उत्पादित फसल को बेंचने के लिए बाध्य हो जाएगा।

अनाज मण्डी, सब्जी व फल मण्डी खत्म करने से कृषि उपज व्यवस्था पूरी तरीके से नष्ट हो जाएगी और पूंजीपतियों को फायदा हेागा। आवश्यक वस्तु अधिनियम की सूची से अनाज, दालें, खाद्य तेल, आलू, प्याज आदि बुनियादी चीजों को बाहर करने से कारोबारी जमा खोरी करना  शुरू कर देंगे, कीमतों में अस्थिरता आ जायेगी और देश में कालाबाजारी बढ़ जाएगी जिसका खामियाजा देश की बेहाल परेशान जनता और किसान को भुगतना पड़ेगा, जिसे कंाग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए शुरू से ही संघर्ष करती रही है और जब तक इस काले कानून को वापस नहीं लिया जाता तब तक चुप नहीं बैठेगी और सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। 

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार इस आन्दोलन से इतना भयभीत है कि कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में रात से ही नजरबंद कर दिया गया और भारी पुलिस का पहरा लगा दिया है। वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी को उनके घरों में नजरबंद किया गया। पुलिस द्वारा कांग्रेसजनों को जगह-जगह पर रोके जाने के तहत बाराबंकी मोड़ पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव को लगभग डेढ़ घण्टे पुलिस ने हिरासत में रखा।

जिला कांग्रेस लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी केा उनके घर पर नजरबंद किया गया। ओंकारनाथ सिंह, अशोक सिंह, हरनाम सिंह , शैलेन्द्र तिवारी केा उनके घरों में नजरबंद किया गया। झांसी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं शहर अध्यक्ष अरविन्द वशिष्ट को उनके घरों में नजरबंद किया गया। रायबरेली में अशोक सिंह को उनके घर पर नजरबंद किया गया।

परिवर्तन चैाक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से अ0भा0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री नदीम जावेद, विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री सोहेल अख्तर अंसारी, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक संजीव दरियाबादी, पूर्व विधायक अमरीश पाण्डेय, लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैाहान, अनिल यादव, ललन कुमार, तरूण पटेल, मनोज यादव, ममता चैाधरी, प्रतिभा अटल पाल, मनोज तिवारी, विवेकानन्द पाठक, अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम, अभिमन्यु सिंह, दिलप्रीत सिंह, आलोक सिंह रैकवार, इमरान, सतेन्द्र वर्मा, श्री सुरेश लोधी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।  


राजधानी को आने वाले सभी रास्तों को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया। गोण्डा के जिलाध्यक्ष पंकज , श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष नसीम चैधरी, बहराइच के जिलाध्यक्ष जे0पी0 मिश्रा सहित उनके साथ आ रहे लोगों को बाराबंकी टोल प्लाजा और फतेहपुर में पुलिस ने गिरफ्तार किया। महिला कांग्रेस की पूर्वी जोन की अध्यक्ष शहला अहरारी को बाराबंकी में टोल पर अरेस्ट कर लिया गया। हैदरगढ़ में कंाग्रेसजनों को गिरफ्तार किया गया। बदायूं से आ रहे कांग्रेसजनों को शाहजहांपुर में आलापुर थाने पर रोका गया।

शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के साथ आ रहे लोगों को मलिहाबाद में पुलिस ने रोका। इसके बावजूद लखीमपुरखीरी, रायबरेली, बरेली, उन्नाव, कानपुर, सीतापुर, मुरादाबाद, फैजाबाद, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, बहराइच, हरदोई, कानपुर नगर ग्रामीण, हापुड़ आदि विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों ने लखनऊ पहुंचकर किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलन्द की और प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया। वाराणसी में जिलाध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में पिण्डरा बाजार में पदयात्रा निकालकर विरोध किया गया। गाजियाबाद में कांग्रेसजनों ने व्यापक प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस पार्टी के फ्रन्टल संगठनों युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं सेवादल के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इलाहाबाद में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर गिरफ्तार किया। 
इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में युवा कांग्रेस के पूर्वी जोन के अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय एवं पश्चिमी जोन के अध्यक्ष ओमवीर यादव के नेतृत्व में परिवर्तन चैक पर सैंकड़ों युवा कांग्रेसजनों के साथ भारी पुलिस बल ने लाठीचार्ज कर बलपूर्वक गिरफ्तार किया जिसमें प्रमुख रूप से श्री अभिनव तिवारी, अवनीश शुक्ला, मनोज पाठक, प्रदीप ठकुरई, अंशू पाण्डेय, मुकेश बाल्मीकि, दीपक शिवहरे, ब्रिजेश बादल, अभिजीत पाठक, सुमित पाण्डेय, अजीत सिंह, राजीव यादव, रिषी यादव, उमंग शुक्ला सहित सैंकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डा0 प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से विधानसभा की ओर जाते समय चैराहे पर गिरफ्तार किया गया जिसमें प्रमुख रूप से श्री राजेश सिंह काली, सुशील तिवारी सोनू पंडित, मोहन चंद उप्रेती, अनिलदेव त्यागी, सतीश विन्द, रविन्दर मिश्रा, जीवन श्रीवास्तव, संजीव सिंह एवं राकेश शर्मा सहित सैंकड़ों सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसी क्रम में राजभवन के सामने से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये कांग्रेसजनों में डा0 उमा शंकर पाण्डेय, जिलाध्यक्ष अम्बेडकरनगर रामकुमार पाल, जावेद अहमद खान, अभिषेक बाजपेयी, अमित वर्मा, सतेन्द्र, नीलेश पटेल, आर0पी0 राजन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button