Thursday, May 7, 2026
Advertisement
Home राजनीति उपचुनाव सपा ने घोषित किये प्रत्याशी

उपचुनाव सपा ने घोषित किये प्रत्याशी

296

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। बुलन्दशहर सदर की सीट राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन को छोड़ दी गई है।


    समाजवादी पार्टी के उपचुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों और विधानसभा क्षेत्रों के नाम हैं सैय्यद जावेद आब्दी नौगावां सादात (अमरोहा), महाराज सिंह धनगर टूण्डला (फिरोजाबाद), इन्द्रजीत कोरी पूर्व विधायक घाटमपुर (कानपुर नगर) तथा लकी यादव मल्हनी (जौनपुर)।