उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस.छात्र का चयन

उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका, इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस.छात्र का चयन।

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र आदित्य चतुर्वेदी को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका, इंग्लैण्ड एवं कैनडा के छः विश्वविद्यालयों में चयनित किया गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और छात्र ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा की बदौलत लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। आदित्य ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों को दिया है।आदित्य को अमेरिका की यूनिवर्सिटी आफ साउथ कैरोलीना, कैनडा की यूनिवर्सिटी आफ विंडसर एवं इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर, यूनिवर्सिटी आफ याॅर्क, डरहम यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी आफ लिवरपूल द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है।


सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 25 से अधिक छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके है, जिनमें से अधिकतर को स्काॅलरशिप प्राप्त हुई है।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button