आतंकी हमले में शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री ने जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले में जनपद रायबरेली निवासी सी0आर0पी0एफ0 के शहीद जवान श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।शहीद के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर करने की घोषणा,प्रदेश सरकार शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद करेगी।


लखनऊ,
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू और कश्मीर में आतंकी हमले में जनपद रायबरेली निवासी सी0आर0पी0एफ0 के शहीद जवान श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

उन्होंने शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नाम पर करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शहीद श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button