अयोध्या मण्डल में गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया

अयोध्या – पूरे मण्डल में गणतंत्र दिवस का समारोह धूमधाम से मनाया गया। मण्डलायुक्त कार्यालय में आयुक्त एम0पी0 अग्रवाल द्वारा ध्वज के अभिवादन करने के पश्चात उपस्थित अधिकारियो/कर्मचारियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन सन् 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। यह विश्व का सबसे बेहतर संविधान है आज के दिन हम सब इसका संकल्प पढ़ते है का एक-एक शब्द महत्वपूर्ण है हमे सभी को इसके मूल भाव को अंगीकार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

हमारे देश में आजादी के पश्चात हर क्षेत्र में अतुलनीय विकास हुआ है। कोविड काल में ही हम लोग मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एवं उनकी स्वयं की पहल से कोविड नियंत्रण तथा माइग्रेन मजदूरों को रोजगार दिलाने में सफलता पायी। हमारी मनरेगा का वार्षिक लक्ष्य जुलाई 2020 में ही पूरा हो गया था मनरेगा में दोगुना रोजगार का सृजन हुआ तथा लोगों को रोजगार मिला।

जिला सत्र न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश तिवारी द्वारा जिला न्यायालय में राष्ट्रीय ध्वजारोहण का अभिदान किया गया। उक्त अवसर पर न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा संकल्प दिया।

अयोध्या के विकास के लिए अनेक योजनाएं केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही है। कल ही मेरे द्वारा शासन के निर्देशानुसार 34 करोड़ की परियोजना की स्वीकृति प्रदान की गयी जिसका उद्देश्य नियंत्रण स्थापित कर अयोध्या के विकास, साफ सफाई, भीड़ भाड़, दर्शनार्थियों की सुविधा आदि पर सतर्क नजर रखना है तथा मौके पर कोई समस्या आये तो समाधान करना है।

मण्डलायुक्त ने मण्डल के वासियों को बधाई दी है। उक्त अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन शिव पूजन, अपर आयुक्त प्रशासन वीके श्रीवास्तव, संयुक्त विकास आयुक्त श्री वेद प्रकाश मौर्या, उप निदेशक सूचना डा0मुरलीधर सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विशेष कार्याधिकारी अशोक कुमार साहू, विशेष सहायक सच्चिदानन्द सिंह, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

अनुज कुमार झा ने कलक्ट्रेट कक्ष में ध्वजारोहण व अभिवादन के साथ राष्ट्रगान के पश्चात उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संकल्प कराया। तत्पश्चात कलक्ट्रेट परिसर व कलेक्टेªट के पीछे उद्यान में स्थापित वीर सपूतों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करने के पश्चात कलेक्टेªट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शान्ती देवी सिंह को अंग वस्त्र व पुष्प भेंटकर सम्मानित करने के साथ कम्बल वितरण भी किया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने सभागार में अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हम सभी को संविधान निर्माण समिति के सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए। जिन्होंने विश्व का सबसे सुन्दर संविधान बनाया है। संविधान के तहत हमें सारी सुविधाएं मुहैया करायी है।

दुनिया के विभिन्न देशों के संविधान में जो अच्छाईयां थी उसको सम्मिलित करते हुये भारतीय प्रवेश को ध्यान में रखकर विश्व का सबसे अच्छा लिखित संविधान बनाया। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्र के इस पर्व पर हम सभी को अच्छाईयों को आत्मसात करना चाहिए। हम में से प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाते रहे तो दुनिया में सबसे अच्छा देश बनने से कोई रोक नही पायेगा। यदि हम थोड़ा थोड़ा नियमित प्रयास करें तो अपने भारत देश को विश्व शिखर पर स्थापित कर सकते है और इसके लिए हमें सदैव सचेत व तत्पर रहना होगा।

आप सभी देवतुल्य देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की पुण्यभूमि से श्रीराम मंदिर की झांकी विश्व को सनातन संस्कृति से परिचित कराएगी। देश के 70 साल के इतिहास में ऐसा विहंगम दृश्य देखने को मिलेगा। अद्भुत नजारा।

मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने विकास भवन में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया तथा सभी को अपने कार्य एवं आचरण से विकास कार्यो में तेजी लाने तथा आम जनमानस को उसका लाभ दिलाने का आहवान किया। मण्डल के समस्त जनपदों, तहसीलों, ब्लाकों आदि स्थानों पर गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया तथा कोविड प्रोटोकाल का भी पालन किया गया। पुलिस लाइन में मुख्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button