अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से महेंद्र सिंह धोनी ने लिया संन्यास

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सोशल मीडिया पर अपने इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें लिखा है कि, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ. 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं.’

महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है. अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, ‘आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद. आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.’ अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है.39 वर्षीय एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके थे. हालांकि वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे. लेकिन अब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिन में ही धोनी ने लिख संन्यास की चिट्ठी लिख दी थी. धोनी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान भी रह चुके हैं. साथ ही धोनी के नाम कई बड़े कीर्तिमान भी दर्ज हैं.एमएस धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा 350 एकदिवसीय और 98 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने भारत का नेतृत्व किया है. टेस्ट मैचों में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं तो वहीं वनडे में धोनी के नाम 10 शतक दर्ज हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया हो, लेकिन वो आईपीएल में अपना जौहर दिखाते रहेंगे. इस बार आईपीएल यूएई में होने जा रहा है, जिसमें धोनी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करते दिखेंगे.

धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं. टेस्ट में धोनी ने 144 पारियों में 38.09 की एवरेज के साथ 4876 रन बनाए, जबकि वनडे की 297 पारियों में 50 से ज्यादा की औसत के साथ उन्होंने 10773 रन बनाए हैं. बात टी-20 की करें तो उन्होंने 85 पारियों में करीब 38 की औसत से 1617 रन बनाए हैं.धोनी ने वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट में उन्होंने 6 शतक और 33 पचासा अपने नाम किया है, जबकि टी-20 में करियर में दो अर्धशतक बनाए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button