जंतर-मंतर पर डिंपल यादव का संघर्ष:कस्तूरबा गांधी की याद दिला गई तस्वीर!

जंतर-मंतर की उस तस्वीर ने एक बार फिर इतिहास के पन्नों को ताजा कर दिया। जब संघर्ष की राह पर एक महिला मजबूती से खड़ी होती है, तो उसकी आवाज़ सिर्फ़ एक आंदोलन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि लाखों लोगों के लिए हिम्मत बन जाती है। डिंपल यादव ने संसद से जंतर-मंतर तक हुए प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग पर चढ़ने और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने जैसे आक्रामक तेवर दिखाए। प्रदर्शन के दौरान उनके द्वारा घायल युवाओं को पानी पिलाने,घायलों की मदद, और उनकी सुध लेने की तस्वीरें सामने आईं। इसे एक मजबूत महिला नेतृत्व और आक्रामक राजनीतिक शैली के रूप में देखा गया। डिंपल यादव का घायल छात्रों के बीच बैठना, उनका हाल जानना, अस्पताल पहुंचकर मुलाकात करना, सड़क से संसद तक उनकी आवाज़ उठाना। इन तस्वीरों ने छात्रों, अभिभावकों, समाज,देश- प्रदेश और सोशल मीडिया पर अलग ही संदेश दिया।डिंपल यादव की यह तस्वीर देखकर कस्तूरबा गांधी के संघर्ष की याद आती है—जहां एक महिला ने आगे बढ़कर साहस का संदेश दिया था। चोट लगी, मुश्किलें आईं, लेकिन कदम नहीं रुके… यही तस्वीर आज चर्चा का विषय बनी हुई है।

राजू यादव
राजू यादव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए उस प्रदर्शन की तस्वीरें अब सिर्फ़ एक राजनीतिक घटना नहीं रह गई हैं, बल्कि एक भावनात्मक संदेश बनकर सामने आई हैं। सोनम वांगचुक और लद्दाख के मुद्दे को लेकर जब आवाज़ उठी, तो समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव भी अपनी महिला सांसद साथियों के साथ संघर्ष की उस पंक्ति में खड़ी दिखाई दीं। अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू होने की पहचान से आगे बढ़कर डिंपल यादव ने उस दिन एक आंदोलनकारी की भूमिका निभाई। धक्का-मुक्की हुई, चोट लगी, लेकिन कदम पीछे नहीं हटे। सत्ता के गलियारों में बैठने वाली एक महिला सांसद जब सड़क पर उतरकर आम लोगों के साथ खड़ी होती है, तो उसका संदेश सिर्फ़ राजनीति तक सीमित नहीं रहता।

इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं जब किसी आंदोलन को ताकत देने के लिए एक महिला का आगे आना करोड़ों लोगों के लिए हिम्मत बन गया। आज डिंपल यादव की तस्वीर देखकर वही भावनाएं फिर ताजा हो जाती हैं—एक महिला, जो संघर्ष के समय पीछे नहीं हटी, बल्कि अपने साहस से यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में आवाज़ उठाने का हक़ हर किसी का है। कभी कस्तूरबा गांधी ने आंदोलन की राह पर चलकर महिलाओं को साहस दिया था, और आज डिंपल यादव की ऐसी तस्वीरें हमें याद दिलाती हैं कि संघर्ष की मशाल पीढ़ियों तक चलती रहती है।

CJP के मंच पर राजनेताओं का जमावड़ा, फिर भी डिंपल यादव क्यों मार ले गईं बाजी, जो अखिलेश पहले समझें क्या वो राहुल बाद में जान पाए? जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान डिंपल यादव की सक्रिय भूमिका ने उन्हें विपक्ष की चर्चित नेता बना दिया. घायल छात्रों की मदद से लेकर प्रदर्शन की अगुवाई तक डिंपल यादव हर मोर्चे पर नजर आईं. ऐसे में सवाल यह हैं कि क्या राहुल गांधी वह बात नहीं समझ पाए, जो अखिलेश यादव समझ गए और आखिर डिंपल यादव को आगे करने के क्या मायने हैं.?

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव हाल के दिनों में विपक्षी राजनीति के सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गई हैं. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और छात्रों के आंदोलन के दौरान उनकी सक्रिय मौजूदगी ने न सिर्फ प्रदर्शनकारियों का ध्यान खींचा, बल्कि अपनी ही पार्टी के नेताओं के बीच भी उनकी नई राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चा तेज कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर घायल छात्रों के प्रति डिंपल यादव का व्यवहार समाजवादी पार्टी के सांसदों को ही नहीं अपितु विपक्ष को भी प्रभावित कर गया. प्रदर्शन स्थल पर उन्होंने घायल छात्रों को पानी पिलाया, उनकी मदद की और लगातार उनके बीच मौजूद रहीं. उनके साथ पहुंचे कई सांसदों का मानना था कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल अपना काम पूरा कर चुका है और अब संसद लौट जाना चाहिए, लेकिन डिंपल यादव प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च करने पर अड़ी रहीं.ऐसा कहा जा रहा है कि सीजेपी के प्रोटेस्ट में कई नेताओं ने शिरकत की लेकिन डिंपल यादव जितनी सक्रिय रहीं, उतना कोई नहीं रहा है.

शांत नेता की छवि से आक्रामक राजनीति तक?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में डिंपल यादव की पहचान लंबे समय तक एक शांत और कम बोलने वाली नेता के रूप में रही. सार्वजनिक कार्यक्रमों और संसद में भी उन्हें अक्सर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीछे की पंक्ति में देखा जाता था. लेकिन अब उनकी सक्रियता बताती है कि समाजवादी पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है.

जंतर-मंतर के छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनकी भूमिका पहले से बिल्कुल अलग नजर आई. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वह बैरिकेडिंग के पास खड़ी होकर प्रदर्शनकारियों के साथ दिखाई दीं. पुलिस कार्रवाई के बाद वह अस्पताल पहुंचीं और घायल छात्रों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इसी वजह से संसद से लेकर जंतर-मंतर तक उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है. इस प्रोटेस्ट में कई नेता शामिल हुए, लेकिन डिंपल यादव जिस सक्रियता के साथ वहां मौजूद रहीं, उसे लोग काबिले तारीफ बता रहे हैं. एक वीडियो में लाठी खाए एक बच्चे को डिंपल यादव समझाती नजर आ रही हैं.

क्या बदली जा रही है सपा की रणनीति?

राजनीतिक हलकों में अब इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी दूसरी पंक्ति की नेतृत्व टीम को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद डिंपल यादव मैनपुरी से उनकी राजनीतिक विरासत संभाल रही हैं. अब सपा उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है. सपा ने उनकी संवेदनाओं को दर्शाते हुए पार्टी ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया है.

डिंपल यादव की सक्रियता यह संकेत भी दे रही है कि वह केवल क्षेत्रीय राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. हाल के महीनों में वह संसद के भीतर और बाहर विपक्ष के लगभग हर बड़े प्रदर्शन में सक्रिय नजर आई हैं. इससे उनकी राजनीतिक भूमिका पहले की तुलना में अधिक मुखर दिखाई देने लगी है.

अखिलेश यादव यूपी पर, डिंपल दिल्ली पर?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि समाजवादी पार्टी आने वाले समय में जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा कर सकती है. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस समय उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पूरा फोकस किए हुए हैं. हाल के दिनों में वह लगातार लखनऊ में सक्रिय रहे हैं और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) राजनीति को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए अखिलेश यादव राज्य की राजनीति में और अधिक सक्रिय रहेंगे. ऐसे में यह भी चर्चा है कि दिल्ली की राजनीति और संसद में पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी धीरे-धीरे डिंपल यादव के कंधों पर अधिक दिखाई दे सकती है.

क्या अखिलेश यादव समझ गए इस प्रोटेस्ट की पावर?

अखिलेश यादव जंतर-मंतर के इस प्रोटेस्ट की पावर को पहले ही समझ गए थे और उन्होंने डिंपल यादव को आगे कर दिया. हालांकि, कांग्रेस इस मौके को नहीं समझ पाई. पार्टी के नेता प्रोटेस्ट में तो पहुंचे लेकिन सक्रिय तौर पर मौजूद नहीं रह सके. कांग्रेस की नींद 20 जुलाई को होने वाले लाठीचार्ज के बाद जागी, इसके बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के घर के सामने प्रोटेस्ट करने का फैसला किया.

क्या समाजवादी पार्टी को चाहिए एक नेशनल फेस?

समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव के बाद राष्ट्रीय स्तर पर अखिलेश यादव सबसे बड़ा चेहरा हैं. हालांकि पार्टी लंबे समय से ऐसे दूसरे नेतृत्व की तलाश में भी रही है, जो संसद और राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावी ढंग से पार्टी की बात रख सके. प्रोफेसर रामगोपाल यादव से लेकर आजम खान तक कई नेताओं ने अलग-अलग समय पर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन मुलायम सिंह यादव जैसी व्यापक पहचान वाला दूसरा चेहरा तैयार नहीं हो सका. इसी वजह से डिंपल यादव की बढ़ती सक्रियता को पार्टी की दूसरी पंक्ति के नेतृत्व को मजबूत करने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है. डिंपल यादव पिछले कुछ समय में संसद के भीतर भी पहले की तुलना में अधिक मुखर दिखाई दी हैं. कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के साथ सरकार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है.

जंतर-मंतर के आंदोलन से डिंपल यादव की बढ़ती राजनीतिक भूमिका, विपक्ष की रणनीति और उस सवाल की, जिसकी चर्चा हर राजनीतिक मंच पर हो रही है—क्या राजनीति में संवेदनशील चेहरा, आक्रामक भाषणों से ज्यादा असर छोड़ता है? इतिहास गवाह है कि बड़े बदलाव केवल नारों से नहीं, बल्कि साहसिक प्रतीकों से आते हैं। आज़ादी की लड़ाई में जब महात्मा गांधी ने कस्तूरबा गांधी से आंदोलन में आगे आने का आग्रह किया, तब उसका उद्देश्य केवल एक व्यक्ति को भेजना नहीं था, बल्कि पूरे देश की महिलाओं को यह संदेश देना था कि यह संघर्ष उनका भी है।

आज जब हम डिंपल यादव की वह तस्वीर देखते हैं, तो अनायास ही इतिहास के वे पन्ने याद आ जाते हैं। समय बदल गया है, परिस्थितियाँ बदल गई हैं, लेकिन एक महिला का संघर्ष, उसका साहस और उसका संदेश आज भी लोगों के दिलों को उसी तरह छूता है। यही तस्वीर हमें याद दिलाती है कि आंदोलनों की असली ताकत केवल भाषणों में नहीं, बल्कि उन चेहरों में होती है जो समाज को उम्मीद, विश्वास और हिम्मत देते हैं। शायद इसी वजह से इतिहास बार-बार खुद को नहीं दोहराता, बल्कि हमें उसकी याद दिलाता रहता है।

Related Articles

Back to top button