कानपुर में पुलिस पिटाई से युवक की मौत

कानपुर में पुलिस पिटाई से युवक की मौत पर AAP सांसद संजय सिंह की तीखी प्रतिक्रिया बोले योगी राज में न क़ानून है न संविधान।

महेंद्र सिंह

लखनऊ- पुलिस हिरासत में कासगंज के अल्ताफ की हत्या का मामला अभी थमा भी नहीं था तब तक कानपुर में पुलिस पिटाई से युवक की मौत पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि योगी राज में न क़ानून है न संविधान। आये दिन पुलिस की पिटाई से मौत हो रही है।चोरी के आरोप में दो दिन पहले युवक को उठाया था, हालत बिगड़ने पर बहन के सुपुर्द किया और उसकी मौत हो गई ।
संजय स‍िंह ने कहा क‍ि योगी सरकार की पुलिस कासगंज में अल्ताफ, क‍िशोर प्रभात म‍िश्रा, इंद्रकांत त्र‍िपाठी, मनीष गुप्‍ता और अरुण की जान ले चुकी है। योगी की ठोंको नीति उत्तर प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रही है । उन्होंने मांग की है कानपुर घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच कराई जानी चाहिए जिससे दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके । उन्‍होंने कहा क‍ि सबका साथ सबका व‍िकास की बात करने वाली योगी सरकार दरअसल सबका व‍िनाश करने में जुटी है।

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा से अभी तक नहीं हुई पूछताछ-संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं हैरान हूँ जिस अजय मिश्रा मंत्री की गाड़ी से 5 किसानो को कुचल कर मार दिया गया आज तक उससे कोई पूछ ताछ नही हुई मंत्री की गाड़ी का बीमा भी नवीनीकृत नहीं था। अजय मिश्रा को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button