आपका महंगाई के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष

अडानी ने ₹2.5 लाख करोड़, विजय माल्या ने ₹10 हजार करोड़ , ललित मोदी ने ₹2.5 हजार करोड़ , नीरव मोदी ने ₹20 हजार करोड़ , नितिन सरदेसाई ₹06 हजार करोड़ लेकर हिंदुस्तान छोड़कर भाग गए l खाने की जरूरी चीजों पर जी. एस. टी. लगाने के खिलाफ आप का सम्पूर्ण यूपी में सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन।लखनऊ में आप नेताओं की हुई गिरफ्तारी, बलिया में हाउस अरेस्ट और गिरफ्तारी हुई।महंगाई के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष,सरकार की उड़ी नींद।

म आदमी पार्टी ने यूपी के समस्त जिलों में खाने पीने की चीजों पर जबरदस्ती के लगाए गए टैक्स और उसके वजह से बेतहाशा बढ़ते महंगाई के विरुद्ध जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से दिया।भाजपा को सदन से लेकर सड़क तक विरोध से डर लगने लगा हैं, सदन में सांसदों का निलंबन और सड़कों पर आवाज उठाने पर गिरफ्तारी और हाउस अरेस्ट किया जा रहा हैं। आज, राज्यसभा सांसद/आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह जी के निर्देश पर, आप के प्रदेश व्यापी प्रदर्शन को रोकने के लिये पुलिस को लगाया गया। लखनऊ में प्रांतीय अध्यक्ष सूरज रावत सहित दर्जनों आप नेताओं, कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया तो बलिया में  जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत को ही हाऊस-अरेस्ट कर लिया गया, बाद में जब वो किसी तरह बचते-बचाते प्रदर्शन में शामिल हुए तो उन्हे समर्थकों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।इसके अतिरिक्त उत्तर-प्रदेश के सभी 08 जोन में प्रांतीय अध्यक्षों के नेतृत्व में जोरदार विरोध-प्रदर्शन हुआ। वाराणसी में काशी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष पवन तिवारी जी, सोमेंद्र ढाका जी पश्चिमी प्रांत अध्यक्ष बागपत में, बुंदेलखंड प्रान्त अध्यक्ष विवेक जैन जी ललितपुर में, इमरान लतीफ बौद्ध प्रांत अध्यक्ष बस्ती में,हृदेश चौधरी ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्नौज में तथा राजेश यादव पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष आजमगढ़ में अपने साथियों सहित शामिल हुए।


      प्रदर्शन में आप नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहीं भाजपा की सरकार ने पिछले दिनों खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाकर आटा, दाल, दूध, अस्पताल के कपड़ें जैसे रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों का मूल्य बढ़ाने का कार्य किया हैं, पहले से ही कमर तोड़ महंगाई की मार झेल रहीं आम जनता को मोदी जी के इस दमन कारी फैसले ने हिला कर रख दिया । डीजल,पेट्रोल,गैस के बढ़े हुए मूल्य से पहले से परेशान जनता को सरसों का तेल 250/–रुपये लीटर तक खाने को मजबूर किया गया और अब बच्चों के दूध पर भी जीएसटी लगा दिया गया।  गरीबों,मजदूरों,किसानों,छोटे- मध्यम व्यापारियों के लिये कार्य कर रहीं हैं, जवाब मिलेगा नहीं, बल्कि सरकार पूंजीपतियों के लिये कार्य करती दिख रहीं हैं। कार्पोरेट टैक्स (पूंजीपतियों पर लगने वाला टैक्स) को घटाकर 30℅ से 22℅ कर दिया। इस टैक्स को कम करने से 01 लाख 45 हजार करोड़ का घाटा देश को उठाना पड़ेगा। महंगाई कम करने के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं, किसानों के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं, बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए मोदी सरकार के पास पैसा नहीं l लेकिन अपने चंद पूंजीपतियों मित्रों के लिए मोदी सरकार ने ₹11 लाख करोड़ चंदा माफ कर दिया l

आपको बता दे कि अडानी ने ₹2.5 लाख करोड़, विजय माल्या ने ₹10 हजार करोड़ , ललित मोदी ने ₹2.5 हजार करोड़ , नीरव मोदी ने ₹20 हजार करोड़ , नितिन सरदेसाई ₹06 हजार करोड़ लेकर हिंदुस्तान छोड़कर भाग गए l आपका जो पैसा बैंको में था, उसे ऐ चंद लुटेरे डकार गयें, बैंक खाली हो गया, खजाने खाली हो गयें और मोदी जी खाली खजाने को भरने के लिये आमजन के प्रयोग की रोजमर्रा के वस्तुओं पर टैक्स लगाकर खजाना भरने के जुगत में हैं। आज डॉलर की कीमत 80 रुपये के बराबर हैं और इसका फायदा चंद पूँजीपति भष्ट्राचारियों को पहुँचेगा, जिनका पैसा डॉलर के रूप में विदेशों में जमा हैं और आमजन को महंगाई की मार झेलनी पड़ेंगी क्योंकि विदेशों से आयात सामान की लागत ज्यादा होंगी और महंगाई बढ़ती जायेंगी।आम आदमी पार्टी बढ़ती महंगाई पर चुप नहीं बैठेंगी, इस कुव्यवस्था पर आवाज बुलंद करेंगी और गरीब विरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष और तेज करेगी।आम आदमी पार्टी मांग करती हैं कि यदि बढ़ती हुई महंगाई को रोकने हेतु कोई ठोस सार्थक कदम सरकार द्वारा अविलंब नहीं उठाया गया तो वृहद स्तर पर आगे भी आंदोलन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button