बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में तेजी से जुटी आप

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने जारी की 18 जिला अध्यक्षों की सूची।नवनियुक्त जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा आप यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कीसंगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में तेजी से जुटी है आम आदमी पार्टी।आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारी को लेकर संगठन के विस्तार पर जोर।बरेली में महेंन्द्र राणा, अयोध्या में अनिल कुमार प्रजापति, गौतमबुद्ध नगर में भूपेन्द्र जादौन, महाराजगंज में आकाश जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी।गोरखपुर में विजय श्रीवास्तव और प्रयागराज में सर्वेश यादव को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किये।सुल्तानपुर में महमूद खान, महोबा में प्रेम नारायण राजपूत, फिरोजाबाद में मोहम्मद नूर सिद्दीकी, झांसी में अरशद खान जिला अध्यक्ष घोषित।शामली में रतन सिंह, सीतापुर में आनंद जायसवाल, सोनभद्र में कुलदीप अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष।अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ – शकील मालिक।महिला प्रकोष्ठ – नीलम यादव।CYSS – वंशराज दुबे।पंचायत प्रकोष्ठ – विनय पटेल।युवा प्रकोष्ठ – पंकज अवाना।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को 18 जिला अध्यक्षों और 2 महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। इन सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा आप यूपी प्रभारी संजय सिंह ने की है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को बधाई दी और उम्मीद की है कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपने जिलों में उनको बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और केजरीवाल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे । आम आदमी पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूत भागीदारी के लिए पूरी ताकत से जुटी है। संगठन को नए रूप से निर्मित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं का चयन हो रहा है। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान भी गति पकड़ रहे हैं। संगठन का उद्देश्य नगर निगम चुनावों में भारी जीत हासिल करना है।

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृहजनपद गोरखपुर में विजय श्रीवास्तव को महानगर अध्यक्ष का पद दिया है। प्रयागराज में आम आदमी पार्टी ने सर्वेश यादव को महानगर अध्यक्ष बनाकर बड़ा दायित्व दिया है। संगठन की ओर से बलिया में सुशांत राज पाठक, बरेली में महेंन्द्र राणा, बिजनौर में तेजपाल सिंह, अयोध्या में अनिल कुमार प्रजापति, गौतमबुद्ध नगर में भूपेन्द्र जादौन, महाराजगंज में आकाश जायसवाल, मैनपुरी में संतोष कुमार श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष बनाया है। इसे अलावा शामली में रतन सिंह, सीतापुर में आनंद जायसवाल, सोनभद्र में कुलदीप अग्रवाल, सुल्तानपुर में महमूद खान, महोबा में प्रेम नारायण राजपूत, फिरोजाबाद में मोहम्मद नूर सिद्दीकी, झांसी में अरशद खान, प्रयागराज में अल्ताफ अहमद, हाथरस में सुरेश बघेल, सिद्धार्थनगर में महेश राव, इटावा में मनोज यादव को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button