योगी ने गंगा और वरुणा में बोट द्वारा किया निरीक्षण

सीएम योगी ने गंगा और वरुणा में किया बोट द्वारा निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री ।

वाराणसी। आध्यात्मिक नगरी काशी में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।सीएम योगी ने काशी में सबसे पहले बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई निरीक्षण किया और इसके बाद उनका हेलीकाप्टर चौकाघाट में उतरा। सीएम योगी चौकाघाट से सड़क मार्ग से सीधे भैसासुर घाट पहुंचे और यहां से एनडीआरएफ की बोट से गंगा से होते हुए वरुणा के बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया।सीएम योगी इस दौरान सरैया के आलिया गार्डेन में 12 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामाग्री बांटी और उनका विस्तार से हालचाल जाना।सीएम योगी के साथ राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, मेयर मृदुला जायसवाल सहित क्षेत्रीय पार्षद और जनप्रतिनिधि और आला अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button