अयोध्या में रेड कारपेट पर होगा इस वर्ष योग दिवस 21 जून का आयोजन

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री व उ0प्र0 उप मुख्यमंत्री सहित लगभग 5000 लोग श्रीराम की पैडी पर करेगें योग।अयोध्या में रेड कारपेट पर होगा इस वर्ष योग दिवस 21 जून का आयोजन।

अयोध्या। 75वें आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में अयोध्या में प्रथम बार श्रीराम की पैडी पर अष्टम् अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो रहा है, जिसमें केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मा0 भूपेन्द्र सिंह यादव, उ0प्र0 उप मुख्यमंत्री मा0 केशव प्रसाद मौर्य सहित अयोध्या के लगभग 5000 सभी वर्ग के लोग योगाभ्यास में भाग लेगे। इस योग दिवस को भव्यतः के साथ सम्पन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सेवी संगठन, साधु संत सहित मीडिया कर्मी आमंत्रित किये जा रहे है। अयोध्या में श्रीराम की पैडी पर इतिहास में पहली बार श्रीराम जन्म भूमि के विषय में सर्वोच्च न्यायलय से निर्णय आने के बाद प्रथम बार किया जा रहा है। इस बार योग दिवस के लिए लाल कारपेट एवं अन्य बेहतर व्यवस्था की गयी है। इसकी समीक्षा जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा आज की गयी है उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारीगण, उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह व स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को जिलाधिकारी ने भव्यतः से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारिया समय पर पूर्ण करने के लिए कहा है और यहा पर आगन्तु लोगो के लिए उचित व्यवस्था की गयी है। इसमें मीडिया कर्मी भी कवरेज के लिए भाग ले सकते है। योग दिवस कार्यक्रम के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उ0प्र0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए अयोध्या में स्थापित 7 एलइडी डिस्पले बोर्ड व एक एलईडी वाहन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नोडल अधिकारी मित सिंह ने बताया है कि इस योग दिवस को भव्य बनाने के लिए पूरा जिला प्रशासन व मण्डल प्रशासन लगा हुआ है। इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथ्यिों के अलावा आयुक्त अयोध्या मण्डल नवदीप रिणवा, पुलिस महानिरीक्षक के0 पी0 सिंह सहित शासन के भी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया जायेंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button