कार्यकर्ताओं ने मनाया डिंपल यादव का जन्म दिवस


डॉ0 राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर बोला भाजपा सरकार पर हमला।सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया डिंपल यादव का जन्म दिवस,केक काटकर और लड्डू वितरित किया गया।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केकेसी स्थित सपा कैंप कार्यालय पर सपाइयों ने डिंपल यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया इस मौके पर लोगों में लड्डू का केक काटकर खुशी मनाई गई।डॉ0 राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने केक काटा और वितरित किया इस मौके पर उन्होंने विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला उन्होंने कहा कि यह सरकार डूबती हुई नाव है इसीलिए इस पर सवार नेता विधायक कार्यकर्ता सभी समाजवादी पार्टी की ओर रुख कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है उत्तर प्रदेश में अब समाजवादी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने हमला जारी रखते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों के हित में काम करने वाली सरकार थी भाजपा सरकार ने सिर्फ और सिर्फ नौजवानों युवाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है आज का छात्र शिक्षा से वंचित हो चुका है और वह इस महंगाई के दौर में अपनी शिक्षा जारी नहीं रख पा रहा है वही युवा इस समय रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन रोजगार के अवसर ना के बराबर है आज का युवा बदलाव चाहता है और वह बदलाव होकर रहेगा भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को गुमराह करने और मंदिर मस्जिद करके लोगों को उनके असल मुद्दों से भटकाने का काम किया है प्रदेश की जनता उत्तर प्रदेश में अब समाजवादी सरकार बनाने जा रही है।इस मौके पर मौजूद रहने वाले लोगों में सुनील सिंह शिवा राजेंद्र मिश्रा नीलू राजेंद्र सिंह राजा मनीष जोशी अविनाश जोशी सुरेश यादव चौधरी शिवराम निषाद नरेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता और सहयोगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button