ग्रेड पे की मांग को लेकर धरने पर बैठी पुलिस परिवार की महिलाएं :-

46 सौ ग्रेड पे की मांग को लेकर धरने पर बैठी पुलिस परिवार की महिलाएं।


रुद्रपुर। लंबे समय से चल रही 46 सौ ग्रेड पे की मांग की सरगर्मीयों ने रविवार को तुल पड़ ली। पुलिस परिवार की महिलाओं ने 46 ग्रेड पे देने की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान धरना स्थल पर महिलाओं को समझाने आए आधिकारी और विधायक की महिलाओं से तीखी नोक झोंक हो गई। विधायक राजकुमार ठुकराल ने धरना खत्म करने के लिए महिलाओं से उनका मांग पत्र लेकर 27 जुलाई तक मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया, लेकिन महिलाओं ने विधायक की बातों को हवाहवाई बताकर धरने को जारी रखा।रविवार को धरने पर बैठी महिलाओं ने कहा कि पुलिस विभाग में 20 साल की सेवा देना के बाद 46 सौ ग्रेड पे दिया जाता है, बीते लंबे समय से उत्तराखंड में 20 साल की नौकरी पूरी कर चुके सिपाहियों को अभी भी 2800 ग्रेड पे दिया जा रहा है। जबकि सिपाही से ऊपर की सभी पोस्टों में 46 सौ ग्रेड पे लागू हो चुका है। वहीं अन्य राज्यों में सिपाहियों को 46 सौ ग्रेड पे लागू हो चुका है।

बीते लंबे समय से ग्रेड पे को लेकर प्रदेशभर में सरगर्मीयां होनी शुरू हो गई थी। इसके लिए सिपाहियों की पत्नियों ने बीते दिनों विधायक आवास पर विधायक को 46 सौ ग्रेड पे मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। शनिवार को पुलिस प्रशासन को रुद्रपुर में पुलिस परिवार की महिलाओं के धरने का इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। रविवार को पुलिस अधिकारियों के हरसंभव प्रयास के बाद भी पुलिस परिवार की महिलाएं 46 सौ ग्रेड पे की मांग को लेकर गांधी पार्क पहुंची। इसके बाद धरना स्थल पर एएसपी काशीपुर प्रमोद कुमार, सिओ सिटी अमित कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन महिलाओं ने विधायक के आश्वासन को हवा हवाई बताते हुए धरने को जारी रखा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button