पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले पर महिला ने लगाई फांसी छोड़ा सुसाइट नोट पुलिस जांच में जुटी….!

भोपाल राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के बंगले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली इस पूरे मामले में युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है ! पुलिस ने सुसाइड नोट युवती के पर्स से बरामद किया है !

हरियाणा के अंबाला की रहने वाली है महिला …!

विवेचना अधिकारी एसआई रिंकू जाटव ने बताया की 39 वर्षीय महिला हरियाणा के अंबाला के बालदेवनगर की रहने वाली है जिसका नाम सोनिया भारद्वाज पति संजीव कुमार है ! राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का शाहपुरा स्थित 238 b सेक्टर शाहपुरा में बंगला है जहां वह महिला रह रही थी ! वही उसने रविवार की शाम को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

सुसाइड नोट मिला पुलिस को पर्स से…!

महिला ने फांसी कमरे के ऊपर वेंटीलेशन पर दूपट्टा बांध कर उसे गले में डालकर फांसी लगाई है ! पुलिस को पर्स से सुसाइड नोट मिला सुसाइड नोट में महिला ने लिखा “मैं तुम्हारी जिंदगी में जगह चाह रही थी ! अपने बेटे को आर्यन को लेकर लिखा में तुम्हे चाहती हूं तुम्हारे लिए कुछ भी नही कर सकी आई लव यू “मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रही हूं” !

अभी मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ! पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा होगा और पुलिस आगे की जांच करेगी।

बी जे पी मीडिया प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि सोनिया जी भी एक महिला है ! कांग्रेस के नेता पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के घर से महिला का जो सुसाईड नोट मिला है, उससे स्पष्ट है कि महिला को प्रेम जाल में फसा कर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया था। ऐसा किया नही और वो मर गयी या मार दी गयी?

सर्वशक्तिमान गांधी परिवार सोनिया गांधी , राहुल गांधी एवं प्रियंका जो बात बात पर ट्वीट करते है वो खामोश है या बेहोश है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button