सदर तहसील के नदुवा गांव में वोटरलिस्ट में गड़बड़ी

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – एंकर-महराजगंज जनपद में पंचायत चुनाव से पहले ही मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें शुरू हो गयी है। सदर तहसील की नदुवा गाव की पंचायत चुनाव की वोटरलिस्ट में करीब दो सौ लोगो का नाम काटे जाने के विरोध में सैकड़ो महिलाओं ने आज डीएम कार्यालय पर जमकर विरोध प्रर्दशन किया।

हाथ मे अपने जीवित होने की बात लिखी तख्तियां लेकर विरोध कर रही महिलाओं ने एक स्वर से गाव के बीएलओ और ग्राम प्रधान पर जान बूझकर नाम काटने की शिकायत की। बीएलओ द्वारा वोटरलिस्ट से नाम गायब होने के बाद उत्तपन्न विरोध को देखते हुए डीएम ने ज्वांइट मजिस्ट्रेट /सदर एसडीएम से पूरे मामले की जांच कराने की बात कही। डीएम ने कहा कि अगर कोई भी जानबूझकर ऐसा किया होगा चाहे जो भी हो उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button