परिवारवाद,जातिवाद पर नहीं राष्ट्रवाद पर दें वोट-स्वतंत्र देव सिंह

  • परिवारवाद,जातिवाद पर नहीं राष्ट्रवाद पर दें वोट ।
  • शांति सुरक्षा और विकास के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी ।
  • कानून का शासन हो तभी आम जन के जीवन में रहती है शांति ।

हिमांशु दुबे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी और योगी सरकार पूरे 5 साल आम जनता के साथ खड़ी रही। कोरोना काल में भी किसी को भी भूखा नहीं सोना पड़ा। हर परिवार को मुफ्त राशन दिया गया, जो अभी भी जारी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात-रात जागकर लोगों की सेवा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। शिक्षा संस्थानों को अत्याधुनिक बनाया गया है। आयुष्मान कार्ड की बदौलत प्रदेशवासियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है।उन्होंने कहा कि योगी सरकार आने के बाद सभी गुंडे माफिया जेल पहुंचा दिए गए। उनकी अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति पर या तो बुलडोजर चलवा दिया गया या फिर जप्त कर ली गई। योगी सरकार में कानून व्यवस्था ऐसी है कि आधी रात में भी बेटियां घर से निकल सकती हैं। एंटी रोमियो अभियान चलाकर छेड़खानी करने वालों को जेल भेजा गया। मिशन शक्ति के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया गया। आज किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिल रहा है। चीनी मिलों पर बकाया किसानों का भुगतान कराया गया है। विभिन्न वैश्विक संगठनों ने उत्तर प्रदेश सरकार की ट्रेस, टेस्ट एवं ट्रीट नीति की प्रशंसा की है। प्रदेश में 33 नए मेडिकल कॉलेज खुल चुके हैं। अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराया जा रहा है।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को शाहजहांपुर जिले के पुवायां और तिलहर में जनसभा की तथा शाहजहांपुर में जनसम्पर्क किया। उन्होंने कहा क्षेत्रवाद, जातिवाद और परिवारवाद से ऊपर उठकर विकास एवं राष्ट्रवाद के लिए वोट करें।


प्रधानमंत्री आवास योजना से 40 लाख से अधिक लोगों को आवास मुहैया कराया गया है। उज्जवला योजना से डेढ़ करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं। 90 लाख से अधिक वृद्धजन दिव्यांग और असहाय लोगों को पेंशन भी जा रही हैं। आयुष्मान योजना से 6 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने 5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी। साढ़े तीन लाख लोगों को संविदा पर नौकरी दी गई। 25 लाख से अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए गए। उन्होंने कहा कि जातिवादी और परिवारवादी लोगों को यह हजम नहीं हो रहा है, कि कैसे गरीब का बेटा जो धर्मशाला में रहता था लोगों को खाना बनाकर खिलाता था, वह देश का प्रधानमंत्री बन गया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है तो उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की के रास्ते पर हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। भव्य अयोध्या बन रही है। क्या कभी किसी प्रधानमंत्री ने गरीब मजदूरों पर फूल बरसाए थे, क्या कभी ऐसा हुआ था कि सफाई कर्मियों के पैर प्रधानमंत्री खुद धुलें। ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि मोदी जी कार्य का महत्व समझते हैं। उन्होंने देश के दबे कुचले गरीब और निराश्रित लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री मोदी जी की वजह से पूरे विश्व में वंदे मातरम का नारा गूंज रहा है। दूसरे देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत में आकर शिवजी की आराधना करते हैं और रुद्राभिषेक करते हैं। यह इसलिए हो पाया क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button