गौतमबुद्धनगर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन सदन, नई दिल्ली को पत्र लिखकर पुलिस आयुक्त व पुलिस उप आयुक्त गौतमबुद्धनगर को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करने की मांग की है।श्री पटेल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह व पुलिस उप आयुक्त रणविजय सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है तथा भाजपा के लिए माहौल बनाने के लिए पुलिस विभाग पर दबाव बनाया जा रहा है जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है तथा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि स्वतंत्र,निष्पक्ष,निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर के उपरोक्त दोनो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जनपद से स्थानान्तरित कराया जाय तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित कराया जाय।
             

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button