आधा दर्जन से अधिक गांवो के ग्रामीणों ने चखा भंडारे का प्रसाद

जगदम्बा श्रीवास्तव

भेलसर(अयोध्या)- रुदौली क्षेत्र के भेलसर गांव के पूरब स्थिति श्री राम जानकी मंदिर पर चल रही आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन के बाद भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमे भेलसर,अल्हवाना,धौरहरा,ममरेज नगर,रहीमगंज,सरायपीर सहित कई अन्य गांव के सैकड़ों ग्रामीण भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

वही भंडारे में समाज सेवी अनित शुक्ला,विधायक पुत्र आलोक यादव,रुदौली नगर व्यापार मंडल के महा मंत्री राजेश गुप्ता,शिवाजी अग्रवाल,बलराम यादव भी शामिल हुए।भंडारे के कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरिका निषाद,बालाजी,मैकू लाल,राम चन्द्र,जगन्नाथ,हर गोविन्द सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button