‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर

‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में प्रदेश का देश में दूसरा स्थान, अब प्रदेश को इस रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने के लक्ष्य के साथ ‘टीम यूपी’ को काम करना होगा।आगामी जून माह में प्रदेश में प्रस्तावित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनीके सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की इच्छुक संस्थाओंको सरकार की ओर से सभी जरूरी सहयोग दिया जाए।03 नवस्थापित राज्य विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी की तत्काल नियुक्ति की जाए, इन विश्वविद्यालयों की कार्यपरिषद/विद्यापरिषद व अन्य निकायों के गठन का कार्य यथाशीघ्र कराया जाए।

प्रदेश सरकार को यू0पी0 इन्वेस्टर्स समिट में 4.68 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इनमें से 03 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव आज धरातल पर साकार हो रहे हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी जून माह में प्रदेश में प्रस्तावित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। यह आयोजन ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की आकांक्षाओं को उड़ान देने वाला होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देशन में विगत 05 वर्ष में उत्तर प्रदेश देश में औद्योगिक निवेश के सबसे आकर्षक गंतव्य के रूप में राष्ट्रीय पटल पर उभर कर आया है। ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ रैंकिंग में प्रदेश का देश में दूसरा स्थान है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश को इस रैंकिंग में प्रथम स्थान पर लाने के लक्ष्य के साथ ‘टीम यूपी’ को काम करना होगा।


मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय स्थापित करने की इच्छुक संस्थाओं को सरकार की ओर से सभी जरूरी सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्थापना संबंधी नियमों/अर्हताओं को यथासंभव सरल भी किया गया है। ऐसे प्रस्तावों को कतई लंबित न रखा जाए। नवस्थापित मां शाकुम्भरी राज्य विश्वविद्यालय सहारनपुर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ तथा महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ में पूर्णकालिक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक और वित्त अधिकारी की तत्काल नियुक्ति की जाए। इन विश्वविद्यालयों की कार्यपरिषद/विद्यापरिषद व अन्य निकायों के गठन का कार्य यथाशीघ्र कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button