यूपी के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल छुट्टी पर गये…!

62
यूपी के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल छुट्टी पर गये…!
यूपी के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल छुट्टी पर गये…!

यूपी के मुख्य सचिव छुट्टी पर गये…!! उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव IAS शशिप्रकाश गोयल अचानक छुट्टी पर चले गये है…! शासन में अग्रिम आदेशों तक मुख्य सचिव समेत उनके समस्त विभागों की जिम्मेदारी का चार्ज APC IAS दीपक कुमार को दिया गया है…! उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल छुट्टी पर चले गए हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद प्रशासनिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी अनुपस्थिति में सरकार प्रशासनिक कार्यों को कैसे संभालती है।

पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद 31 जुलाई को एस.पी.गोयल को मुख्य सचिव बनाया गया है। उनके पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव समन्वय विभाग, अध्यक्ष पिकप, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा और उपशा व परियोजना निदेशक यूपीडास्प का प्रभार है। उनके छुट्टी पर जाने की वजह से इन सभी पदों का प्रभार कृषि उत्पादन आयुक्त को दिया गया है। एसपी गोयल के छुट्टी पर जाते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। चर्चा यह है कि वे दिल्ली गए थे और वहीं पर उनकी तबियत खराब हो गई। स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने छुट्टी ले ली।

मुख्य सचिव एसपी गोयल के अवकाश पर चले जाने से कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को मुख्य सचिव, औद्योगिक विकास आयुक्त के साथ उनके सभी दायित्वों का प्रभार दिया गया है। दीपक कुमार के पास इन विभागों का चार्ज गोयल के छुट्टी से वापस आने तक रहेगा। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, एसपी गोयल स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर गए हैं। हालांकि, इस संबंध में जारी नियुक्ति विभाग के आदेश में उनके छुट्टी पर जाने का न तो कोई कारण बताया गया है और न ही छुट्टी की अवधि का जिक्र है।