
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए को लेकर जनता में लगाव बढ़ा है। भाजपा ने जनता को बहुत पीड़ित, दुःखी और अपमानित किया है। विधानसभा चुनाव में यूपी में पीडीए के पक्ष में ऐतिहासिक परिणाम आयेगा। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा का सफाया हो जाएगा। पीडीए इस बार अपनी सरकार बनाने जा रहा है। पीडीए के लोग जिस तरह से एक छतरी के नीचे आ रहे है उससे भाजपा घबरा गई है। भाजपा सोच रही है कि पीडीए क्या नैरेटिव है। आज तक जो नैरेटिव डिजाइन करते थे अब वे समझ नहीं पा रहे हैं। पिछड़े, दलित, आधी आबादी, अल्पसंख्यक, आदिवासी, दुःखी अगड़े, सब मिलकर समाजवादी पार्टी और पीडीए को मजबूत कर रहे हैं।
राजधानी लखनऊ में एक न्यूज चैनल के साथ इन्टरव्यू में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 95 फीसदी लोग एकजुट होकर भाजपा को हटाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि केवल पांच फीसदी लोगों को भाजपा सरकार से सीधा लाभ मिल रहा है, बाकी 95 फीसदी जनता भाजपा से दुःखी और नाराज है।
समाजवादी पार्टी ने नौकरी-रोजगार के लिए एचसीएल लाने का काम किया। सड़कों का निर्माण कराया। विष्वस्तरीय आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनवाया। डिजिटल डिवाइड खत्म करने के लिए लैपटॉप दिया। तत्काल अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 और तत्काल जीवन रक्षा के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा और अस्पताल जाने आने के लिए प्रसूताओं को 102 एम्बुलेंस सेवा दिया। यूपी में फ्रेंड कॉरिडोर सबसे पहले समाजवादी सरकार लायी। जापान से निवेष लाया गया। सबसे पहला लॉजिस्टिक पार्क अर्सिया हापुड़ में बना था। भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। मंडियों को बर्बाद कर दिया। एक भी मंडी नहीं बनायी। भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा से 95 फीसदी जनता नाराज है।
अखिलेश यादव ने कहा कि योगी होकर झूठ नहीं बोलना चाहिए लेकिन मुख्यमंत्री कभी सच नहीं बोलते। मुख्यमंत्री को पता है वह हारने जा रहे है। एक करोड़ 27 लाख वोट कटने की बात कहकर मुख्यमंत्री गुमराह कर रहे है। अगर इतना वोट कटने की बात सही है, तो इसका मतलब हर विधानसभा में 31 हजार वोट कम हो गया है। भाजपा साजिश करके फार्म 8 भरकर वोट बढ़वाना चाहती है। भाजपा वोटर लिस्ट में धांधली करना चाहती है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। गोरखपुर में पीडीए यात्रा की सफलता देखकर अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए गये। भाजपा ने मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ाकर लोगों का जीवन तबाह कर दिया।
लखनऊ के अर्जुनगंज में मुख्यमंत्री के काफिले से मौत हो गयी, क्या किसी पर हत्या का मुकदमा हुआ? कानपुर भाजपा की रैली में सिपाही की मौत हो गयी। बस्ती में भाजपा सांसद के काफिले से मौत हो गयी, कितने लोगों पर एफआईआर हुआ। मुख्यमंत्री भेदभाव कर रहे है। गोरखपुर में एसओ एफआईआर कर पैसे वसूल रहे हैं। सरकार ने पुलिस को भ्रष्ट बना दिया। हथेली गरम पुलिस नरम। महिला अपराध में, दलितों के उत्पीड़न और अपराध में यूपी नम्बर वन है। ये आंकड़े एनसीआरबी के है।
हाईकोर्ट ने यूपी के माफियाओं की सूची जारी कर आपराधिक रिकार्ड की जानकारी मांगी है। भाजपा सरकार में बड़ी संख्या में फेंक एनकाउण्टर हुए है। एनकाउण्टर के बाद भी प्रदेश में हर दिन हत्या हो रही है। भाजपा सरकार दावे तो विश्व गुरु बनाने की करती है, लेकिन स्कूलों को बंद कर दिया है। इस सरकार ने छात्रों को लैपटॉप नहीं दिया। हडप्पा काल का टेबलेट दिया है। यह टेबलेट नहीं गोली है। भाजपा में भगवा परिवारवाद है। 56 विधायक, 13 सांसद, 10 विधान परिषद सदस्य, चार राज्यसभा सांसद अन्य तीन नेता परिवार और परिवारवाद से आए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महंत अवैद्य नाथ के रिश्तेदार हैं। पंकज चौधरी, संदीप सिंह जितिन प्रसाद, नितिन अग्रवाल, नीरजशेखर, कमलेश पासवान, सूर्यप्रताप शाही ये सब परिवार से है।
भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, इसलिए पीडीए के नाम और नारे को तोड़ मरोड़ रही है। वोटरलिस्ट को आधार से जोड़ देना चाहिए। सभी के पास आधार है। बायोमेट्रिक से राशन मिलता है। टीचर अटेंडेंस, पासपोर्ट बोयोमेट्रिक होता है। क्यों वोटरलिस्ट को आधार और बायोमेट्रिक से नहीं जोड़ा जा रहा है। जब एसआईआर हो गया कैसे 1 करोड़ 27 लाख हिन्दू वोट कट गया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा को हराने का ऐतिहासिक मौका है। भाजपा को हराने के लिए सभी सेकुलर ताकतों को एक साथ खड़े होना चाहिए। हम उसी दिशा में काम कर रहे है। सवाल सीट का नहीं जीत का है। हम लोग मिलकर आगे बढ़ेंगे। भाजपा को हराएंगे। समाजवादी पार्टी का कैडर काम कर रहा है। समाजवादी पार्टी अपनी सीटे जीतेगी और गठबंधन सहयोगियों को भी जिताएगी।
श्री यादव ने कहा कि मंदिर में जाने का विषय व्यक्तिगत आस्था का है। कोई भी सनातनी किसी के मंदिर जाने पर विरोध नहीं करेगा। अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से बना है। लोकतंत्र में सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम है।उन्होंने कहा कि हम इटावा में केदारेश्वर मंदिर बनवा रहे है। केदारेश्वर मंदिर शिव शक्ति अक्ष रेखा पर बना है। हमारा संकल्प था कि केदारेश्वर मंदिर बन जाने और दर्शन के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दर्शन करने जाएंगे।
श्री यादव ने कहा कि पहले हमें अयोध्या में आने का निमंत्रण दिया गया था, अब हम जा रहे है। अगर आने से रोकना था तो निमंत्रण क्यों दिया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अयोध्या में भाजपा को पांच जीरो करना है। लोकसभा चुनाव में प्रभु श्रीराम ने अयोध्या में भाजपा को आशीर्वाद नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में सरकार बनाकर समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। संविधान हमारे लिए सब कुछ है। संविधान संजीवनी है। बाबा साहब का संविधान स्टील से भी ताकतवर तलवार है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का कमल मुरझा गया है, इसलिए कह रहे है कि कमल खिला दें। हम लोगों ने बचपन से पढ़ा है कि कोई भेष बदल कर आया सीता माता को चुरा ले गया। भाजपा जब नौकरी, रोजगार महंगाई, किसानों के मुद्दे पर फंस जाती है तब भगवान के पीछे छिप जाते है। ये सब नकली लोग है, नकली संत है। ये भगवान को धोखा दे रहे है। भगवान को हर व्यक्ति मानता है। भाजपा भेदभाव करती है मंदिर से जाने के बाद उसे गंगा जल से धुलवाती है। सनातन धर्म सबको जोड़ता है। भाजपा नफरत पैदा करने वाली है। भाजपा का एनडीए नकारात्मक और निगेटिव है। समाजवादी पार्टी का पीडीए पॉजिटिव है। पूरे देश की जनता जानती है। इंडिया गठबंधन और पीडीए ने भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराया है। जिस गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है वहीं विधानसभा चुनाव में भी हराएगा समाजवादी पार्टी पर लोगों को भरोसा है जनता समाजवादी पार्टी
के साथ है। यूपी में भाजपा जीत गयी तो फिर चुनाव नहीं होंगे। यूपी में लोकतंत्र का आखिरी चुनाव है। यूपी देश के सेक्युलर फैब्रिक को बचाएगा। पहले भी समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा का मुकाबला किया था आगे भी करेंगे। समाजवादी पार्टी ने जो प्रत्याशी तय किये है, वे लगातार जमीन पर काम कर रहें है।



