Friday, May 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश वन नेशन वन राशनकार्ड के तहत अब तक प्रदेश के 11,44,612 कार्डधारकों...

वन नेशन वन राशनकार्ड के तहत अब तक प्रदेश के 11,44,612 कार्डधारकों ने खाद्यान्न प्राप्त किया

302

वन नेशन वन राशनकार्ड योजना के तहत अब तक उत्तर प्रदेश के 11,44,612 कार्डधारकों द्वारा अन्य राज्यों से अपना खाद्यान्न प्राप्त किया गया।

लखनऊ। ‘प्रदेश स्तर पर अन्तरजनपदीय राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी संचालित किये जाने के उपरान्त ‘वन नेशन वन राशनकार्ड’ योजना के तहत अब तक अन्य राज्यों के 42,049 राशन कार्डधारकों द्वारा उत्तर प्रदेश से तथा उत्तर प्रदेश के 11,44,612 कार्डधारकों द्वारा अन्य राज्यों से अपना खाद्यान्न प्राप्त किया गया है।खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह अगस्त, 2019 से अब तक कुल 2,91,48,189 कार्डधारकों द्वारा जनपद के भीतर अन्य दुकानों से तथा जनवरी, 2020 से अब तक 34,29,425 कार्डधारकों द्वारा एक जनपद से दूसरे जनपद में पोर्टेबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त किया गया।उल्लेखनीय है कि इस सुविधा से समाज के उन गरीब मजदूर वर्ग को लाभ हो रहा है, जो आजीविका की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर चलायमान रहते हैं, साथ ही राशन कार्ड लाभार्थी और उचित दर विक्रेता के मध्य व्यक्तिगत असंतुष्टि की स्थिति में लाभार्थी द्वारा पोर्टेबिलिटी सुविधा से खाद्यान्न प्राप्त कर सकता है।