दो पक्षों में चला जमकर लाठी डंडा, चार घायल,पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के पारा पहाड़पुर गांव में गुरुवार की देर शाम दरवाजे पर पेशाब करने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडा चला।जिसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया।


http://demo.nishpakshdastak.com/
  पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।

जानकारी के मुताबिक पारा पहाड़पुर गांव निवासी जगन्नाथ गुरुवार की देर शाम मनोहर के दरवाजे पर पेशाब कर रहे थे।मनोहर ने जगन्नाथ को पेशाब करने से मना किया।तो इतनी ही बात पर दोनों में विवाद होने लगा लगा और विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी डंडा चलने लगा।मारपीट में दोनों पक्षों के लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व बाबा बाजार चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर कर एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।मवई के थाना के प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध 147,323,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button