लापता हुई दो किशोरियां बरामद

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट

अयोध्या/भेलसर। मवई पुलिस ने लापता हुई दो किशोरियों को एक ही दिन में बरामद कर लिया।बरामद किशोरियों में एक तो उसी दिन लापता हुई थी जबकि दूसरी ढाई साल बाद बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि सैदपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर से ढाई वर्ष पूर्व एक किशोरी लापता हुई थी जबकि ग्राम सुनबा में एक किशोरी मंगलवार को लापता हुई थी।दोनों के परिजनों ने मवई थाना पहुंच कर धारा 363,366 के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया था।

मंगलवार को प्रातः सूचना मिली कि सुनबा से ढाई वर्ष पूर्व लापता हुई किशोरी नैयामऊ मोड़ पर खड़ी है।प्रभारी निरीक्षक ने सैदपुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव को महिला सिपाही के साथ मौके पर भेजा।पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किशोरी को बरामद कर लिया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार के दिन लापता हुई किशोरी को कृष्णा होटल के पास से बरामद किया गया।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया गया है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button