प्रदेश में कोरोना के कुल 1,06,616 एक्टिव मामले-अमित मोहन प्रसाद

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,16,152 सैम्पल की जांच की गयी।कोरोना संक्रमण के 15,622 नये मामले आये।प्रदेश में अब तक कुल 9,65,34,686 सैम्पल की जांच की गयी।विगत 24 घण्टों में 12,402 लोग तथा अब तक 17,20,077 कोविड-19 से ठीक हुये।प्रदेश में कोरोना के कुल 1,06,616 एक्टिव मामले।कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है।प्रदेश में कल 16 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 24,46,794 डोज दी गयी।प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,84,16,514 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 93.89 प्रतिशत।दूसरी डोज 8,72,52,393 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 59.18 प्रतिशत।अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,56,68,907 डोज दी जा चुकी है।15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 54,59,241 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 38.96 प्रतिशत है।अब तक 4,09,721 प्रीकॉशन डोज दी गयी।सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये ।
कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है, इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे।टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें
 किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।



लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,16,152 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 15,622 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,65,34,686 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 12,402 लोग तथा अब तक 17,20,077 कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1,06,616 एक्टिव मामले है।श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 16 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 24,46,794 डोज दी गयी है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,84,16,514 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 93.89 प्रतिशत है। दूसरी डोज 8,72,52,393 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 59.18 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 22,56,68,907 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 54,59,241 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का 38.96 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 4,09,721 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button