टाईल्स व्यवसायी नहीं लगा सुराग

48 घंटे बीत जाने के बाद भी गायब हुए टाईल्स व्यवसायी नहीं लगा सुराग। परिजनों ने जताई अनहोनी होने की आशंका। इंदिरा डैम के पास चप्पल व मोबाईल मिलने से परिजनों में बढ़ी बैचेनी।टाईल्स व्यवसायी नहीं लगा सुराग

लखनऊ। बीबीडी थानान्तर्गत शुक्रवार घर से निकले टाइल्स व्यापारी 45 वर्षीय राजेश कुमार का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। लापता हुए व्यवसायी का मोबाईल और चप्पल इंदिरा डैम के पास मिला। परिजनों ने आनन फानन में घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद व्यवसायी की की गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। वहीं गोताखोरों की मदद से डैम के अंदर भी खोजबीन की कोशिश की गई।

READ MORE-आखिर महिलायेँ कितना करें इंतजार..!

दूसरी तरफ इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया की राजेश कुमार हंस विहार कालोनी में टाईल्स का कारोबार करते हैं। शुक्रवार देर रात घर से बिना किसी को कुछ बताये निकल गये थे। जिसके बाद इंदिरा डैम से कुछ दूरी पर उनके चप्पल और मोबाईल मिला। अभी भी उनकी तलाश जारी है। लेकिन वहीं परिजनों ने उनके साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका भी जताई है। टाईल्स व्यवसायी नहीं लगा सुराग

Related Articles

Back to top button