Tuesday, April 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नही

सड़क पर अतिक्रमण करने वालों की खैर नही

283

अब्दुल जब्बार

अयोध्या / भेलसर। कोतवाल मवई विश्वनाथ यादव रोड पर अतिक्रमण करने वालों पर पैनी नजर रख रहे हैं। श्री यादव नेवरा पहुंच कर कुंडिरा मोड़ पर गाड़ी से उतर कर पैदल गश्त करते हुए टेम्पो स्टैंड तक पहुंचे रास्ते मे जो लोग बाइक सड़क पर खड़ी किये थे तथा कुछ ठेले वाले रोड पर थे उनको फटकारते हुए सख्त हिदायत देते हुए आगाह किया कि भविष्य में यदि किसी ने सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उनकी खैर नही।कोतवाल के अतिक्रमण के प्रति सख्त तेवर देखकर लोगों में खलबली मच गई।