महराजगंज के कोल्हुई कस्बे में चोरों का आतंक

कोल्हुई कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान पर भीषण चोरी, 20 लाख के जेवर लेकर चोर हुए फरार।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कोल्हुई कस्बे में बीती रात चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान पर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है । चोरो ने दुकान के पीछे से नकब लगाकर दुकान में रखी तिजोरी तोड़कर लगभग 20 लाख सोने चांदी के जेवर समेत 50 हज़ार कैश लेकर फरार हो गए। वही इस घटना के बाद व्यपारियो में दहशत है।

चोरों ने दुकान पर लगी सीसीटीवी का डीवीआर भी मौके से लेकर चले गए। आज सुबह जब लोगों ने दुकान के पीछे दीवाल टूटी हुई देखी तो दुकानदार को फोन से सूचना दी वहीं मौके पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान खोला तो उसके होश उड़ गए और दुकान में रखे तिजोरी खोल कर लगभग 20 लाख के सोने चांदी के जेवर समेत 50,000 कैश गायब था।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । ज्वेलर्स ने बताया थाने के बगल में ही उनका दुकान है और दुकान पर लगभग 20 लाख के सोने चांदी के जेवर थे और बिक्री के 50 हज़ार कैश भी था । सीओ ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं इस चोरी की घटना को जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा।अब बड़ा सवाल यह है जब थाना 50 मीटर पर ही था तो इतने बड़े घटना को कैसे अन्जाम दे दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button