बिजली ट्रांसफार्मर खोल ले उड़े चोर

हैदरगंज के केरालाल फिडर से जुड़े चपरघटा पुल के पास लगा राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का बिजली ट्रांसफार्मर खोल ले उड़े चोर।

राम जनम यादव

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र के चपरघटा पुल के पास भदारखुर्द गांव के तीन मजरों को जोड़ने वाले केरालाल फिटर के राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में लगे पोल के बिजली ट्रांसफार्मर को सोमवार की रात अज्ञात चोर खोलकर ले उड़े। मंगलवार की प्रातः मामले की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप यादव को हुई तो वे भी आधा दर्जन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुँच इलाक़ाई पुलिस के साथ मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी।


सूचना पाकर मौके पर  पीआरबी 0905 के दरोगा चन्द्र प्रकाश तिवारी हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र वर्मा तथा चालक राजेन्द्र वर्मा के साथ पहुँचकर गहनता से जांच पड़ताल व लोगो से पूछताछ कर प्रधान को घटना की तहरीर इलाक़ाई पुलिस को देने को कहा है। मामले में कही विभाग का खेल तो नही है।चूंकि उतना बड़ा ट्रांसफार्मर सिर या पीठ पर लादकर ले जाना आम आदमी के बस की बात नही दिखती।कही चुनावी लाभ लेने को किसी प्रत्त्याशी ने तो यह करिश्मा नही कर दिखाया।पूरा मामला रहस्य के घेरे में है जो  पुलिस जांच से हटेगा मामले से पर्दा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button