कांग्रेस द्वारा RSS ड्रेस में आग लगी तस्वीर पोस्ट करने से सियासत में मचा भूचाल

अजय सिंह

कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बीच एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे लेकर सियासी गलियारों में काफी विवाद खड़ा हो सकता है. कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के जरिए कांग्रेस ने आरएसएस-बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ”देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस–बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं.”

पोस्ट की गई तस्वीर में आरएसएस की ड्रेस में नीचे आग जलती दिखाई दे रही है और धुंआ भी उठ रहा है. इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है ‘145 days more to go.’

बतातें चलें कि इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कुछ लोग देश को तोड़ने में लगे हैं, हम लोगों को जोड़ने निकले हैं. राहुल गांधी देश के हर तबके के लोगों से मिलेंगे. हमारी यात्रा नफरत को मिटाने और आपसी भाईचारे और प्यार को बढ़ाने के लिए है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था, “भारत जोड़ो’ यात्रा न केवल बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ है, बल्कि इसका उद्देश्य देशभर में पार्टी संगठन को ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर तक पुनर्जीवित करना भी है. जयराम रमेश ने कहा कि यह यात्रा एक ‘सुनने वाली यात्रा’ है, जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु में कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक की 3,570 किलोमीटर की यात्रा के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे.”

इधर बेजेपी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मजाक उड़ा रही है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मजाक बनाते हुए कहा था कि जिन लोगों ने देश को तोड़ने का काम किया, वे अब इस तरह की यात्रा का आयोजन कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button