पत्नी के गुप्तांग में ठोकी कील,पार की हैवानियत की हदें

 उत्तर प्रदेश में रामपुर में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कील ठोक दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते शख्स ने ये कदम उठाया। इस घटना के बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के चलते उसके पति द्वारा पहले तो उससे अभद्रता की और गुस्से में पति ने उसके गुप्तांग( प्राइवेट पार्ट) में कील ठोक दी। 

 पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। हालांकि इस घटनाक्रम में तेजी के साथ बदलाव आया और कई घंटे तक दोनों को साथ में बैठाने के बाद समझौता करा लिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर घर आया और लड़ाई करने लगा। इसके बाद उसने मेरे प्राइवेट पार्ट में कील डाल दी। रात करीब 12 बजे, जब उसने अपनी मां और पिता को आवाज दी। लेकिन किसी ने भी मेरी आवाज नहीं सुनी। पति पत्नी के बीच घरेलू विवाद 

वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी मिलक श्रीकांत प्रजापति के मुताबिक थाना मिलक क्षेत्र में एक महिला के द्वारा शिकायत की गई है, जिसकी संपूर्ण जांच से यह पाया गया कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसमें महिला द्वारा अपने पति पर आरोप लगाया गया था कि उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट में कील ठोकी। पीड़िता की शिकायत के बाद उसका मेडिकल कराया गया। दोनों के बीच फिर से सुलह हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button