सबला किट पाकर महिलाओं के खिले चेहरे

सबला किट पाकर महिलाओं के खिले चेहरे,चैरिटेबल ट्रस्ट व आशियाना परिवार का संयुक्त समारोह,समाजसेवियों का हुआ सम्मान।

राकेश यादव

लखनऊ। सूर्य देव लक्ष्मी मेंमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवम आशियाना परिवार के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को करीब पांच सौ महिलाओं को सबला किट का वितरण किया गया। वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के उपाध्यक्ष पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा एवम विशिष्ठ अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आम जनमानस का मनोबल बढ़ता है। सरकार के पास यपजनये बहुत है, किन्तु इन योजनाओं का लाभ सीधे जनता को मिलना चाहिए। ट्रस्ट की एमडी अलका सिंह ने बताया कि संस्था निरीह व गरीब महिलाओं के हित में लगातार कार्य करती रहती है। इस कड़ी में आशियाना कॉलोनी के चांसलर क्लब में करीब पांच सौ महिलाओं को सबला किट वितरित की गई। इसमें महिलाओं के स्वास्थ संबधी वस्तुएं दी गयी। इस अवसर पर आशियाना परिवार की ओर से महिलाओं को कंबल व साड़ी भी वितरित की गई।

सबला किट वितरण समारोह में आशियाना परिवार के आरडी द्विवेदी, सिंधी समाज के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, इंजीनियर भीमराज, डॉक्टर संजीव अवस्थी, वेदव्रत बाजपेई, अंजू रघुवंशी, पूर्व पार्षद राजेन्दर पांडे, विनीता सिंह, ई. अनिल शुक्ल, रजनीश मिश्र, नीलू चंचल, ममता गर्ग, पर्यावरणविद समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button