शतचंडी यज्ञ का भव्यता पूर्वक हवन पूजन विधि विधान के साथ संपन्न

अयोध्या – कोरोना संक्रमण काल में सामाजिक चेतना एवं आध्यात्मिक साधना के उद्देश्य श्री रामायसेवा ट्रस्ट अयोध्या के तत्वाधान में रामघाट स्थित हाईवे में प्रस्तावित गणेश मंदिर एवं धर्मशाला परिसर में कोरोना महामारी से मानव रक्षा हेतु आयोजित शतचंडी यज्ञ का भव्यता पूर्वक हवन पूजन विधि विधान के साथ संपन्न हुआ मुख्य यजमान एवं आयोजक ऋषिकेश उपाध्याय मुख्य ट्रस्टी प्रबंधक श्री रामायसेवा ट्रस्ट माननीय महापौर नगर निगम अयोध्या ने शतचंडी यज्ञ को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने वाले मुख्य आचार्य श्री हरि नारायण शरण एवं उनके सहयोगी आचार्य के प्रति साधुवाद व्यक्त किया आज हवन कार्यक्रम में कारसेवक पुरम के प्रभारी श्री शिवराज सिंह विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री श्री गोपाल जी प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रज बहादुर जी श्री शीतला पाठक जी श्री परमानंद मिश्रा जी सहित परिवारी जन श्री हर्ष उपाध्याय श्री नरसिंह उपाध्याय श्री दीप नारायण उपाध्याय ने हवन कुंड में आहुति प्रदान की इस शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ अक्षय तृतीया के दिन 14 मई को हुआ था .

आज सातवें दिन यज्ञ की समाप्ति इस कामना एवं परमात्मा से प्रार्थना के साथ हुई कि मानव कल्याण के साथ कोरोना से अकाल मृत्यु की शिकार ना हो और मानव समाज की जीवन रक्षा हो इस अवसर पर रामाय सेवा ट्रस्ट के मुख्य अतिथि श्री ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि श्री अयोध्या धाम में ट्रस्ट द्वारा श्मशान घाट पर निशुल्क लकड़ी की उपलब्धता सहित अन्य मानवीय सेवाओं के प्रति हम संकल्पित हैं आने वाले समय में अयोध्या सहित संपूर्ण जनपद में सामाजिक चेतना जनकल्याण मानव सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रभु श्री राम के रामराज की संकल्पना को सफली भूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा.

आज के सामाजिक परिवेश में जिस रामराज्य की कल्पना हम करते हैं उस को सार्थक बनाने के लिए बहुत जल्दी ही कार योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा अयोध्या सहित संपूर्ण जनपद के युवाओं के मध्य जन जागरूकता पैदा कर जन सामान्य को साथ लेकर सामाजिक कार्यों को क्रियान्वित किया जाएगा श्री उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या सहित संपूर्ण जनपद में रामराज की संकल्पना को साकार किए बिना भारत में रामराज्य की कल्पना करना संभव नहीं है इसलिए अयोध्या वासियों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम सब मिलकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के राम राज्य की स्थापना के लिए प्राण प्रण से संकल्प ले और रामायण सेवा ट्रस्ट के साथ जुड़े और सहयोग करें हम संकल्प लेते हैं की अयोध्या सहित संपूर्ण जनपद में रामराज की संकल्प को साकार किए बिना हम चैन से नहीं बैठेंगे आपका सहयोग हमारी शक्ति का उत्साह का संकल्प का मजबूत स्रोत होगा श्री उपाध्याय जी ने कहा रामायसेवा ट्रस्ट की स्थापना प्रभु राम के श्री चरणों में समर्पित है. आप सब की सेवा और रामराज की संकल्पना को साकार करने के लिए समर्पित है हमें आपका सहयोग आशीर्वाद मार्गदर्शन चाहिए हमें विश्वास है कि आपका आशीर्वाद हमें अवश्य प्राप्त होगा सादर प्रेषित रामाय सेवा ट्रस्ट रामकिशोर यादव जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम अयोध्या.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button