मारपीट कर फूँक दिया बड़े भाई का घर

सोहावल अयोध्या रौनाही थाना की पुलिस चौकी सत्तीचौरा अंतर्गत ग्राम सारंगापुर के मजरे बिसौली निवासी वेद प्रकाश गोस्वामी व अरविंद गोस्वामी सगे भाई हैं। दोनों अक्सर झगड़ा मारपीट करते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले दोनों का चालान रौनाही पुलिस ने घर की महिलाओं सहित शाँति भंग में कर दिया था। बावजूद इसके छोटा भाई अरविंद अक्सर झगड़ा करता रहता है। ग्रामीणों के अनुसार आज सुबह लगभग 9:00 बजे दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ इसके पश्चात अरविंद ने वेद प्रकाश के घर के सामने रखा छप्पर जला दिया, तथा खुद डायल 112 को फोन कर पुलिस भी बुला लिया। सत्तीचौरा पुलिस ने दोनों को ले जाकर थाने पहुंचाया है। थानाध्यक्ष रौनाही रामाश्रय राय ने बताया कि आज की लड़ाई में ग़लती वेद प्रकाश गोस्वामी की है। जिसने मारपीट कर छोटे भाई के परिवार को पीट कर फैक्चर कर दिया तथा मोटरसाइकिल तोड़ दिया।इसलिए कार्रवाई वेदप्रकाश पर होना निश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button